अक्षय कुमार फिल्म भूत बंगला की वजह से चर्चा में बने हैं। उनकी ये फिल्म जलवा दिखा रहा है। वैसे, तो अक्षय ने कई हीरोइनों के साथ काम किया, लेकिन उनकी सबसे लकी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ रही हैं। देखते है दोनों ने कितनी फिल्मों में काम किया और कितनी हिट रही।
नमस्ते लंदन 2007 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया था। इसमें ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नीना वाडिया, जावेद शेख, उपेन पटेल लीड रोल में थे। 21 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 71.4 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी हिट रही थी।
27
फिल्म सिंह इज किंग
अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की सिंह इज किंग 2008 में आई एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इसमें ओम पुरी, रणवीर शौरी, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी, सोनू सूद और सुधांशु पांडे लीड रोल में थे। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 136 करोड़ कमाए थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।
2007 में आई फिल्म वेलकम एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था। अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत फिल्म में लीड रोल में थे। 32 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 117.91 करोड़ कमाए थे। मूवी जबरदस्त हिट रही थी।
47
फिल्म हमको दीवाना कर गए
हमको दीवाना कर गए 2006 में आई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन राज कंवर ने किया था। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु और अनिल कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस एवरेज रही थी 17 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 27 करोड़ कमाए थे।
57
फिल्म दे दना दन
2009 में आई दे दाना दान प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, कैटरीना कैफ, परेश रावल, समीरा रेड्डी और नेहा धूपिया थे। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 81.90 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म हिट रही थी।
67
फिल्म तीस मारखां
तीस मारखां 2010 में बनी एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। 45 करोड़ के बजट वाली ये फिल्म एवरेज रही थी। इसने 101.89 करोड़ कमाए थे।
77
फिल्म सूर्यवंशी
अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी 2021 में आई एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसमें अजय देवगन और रणवीर सिंह ने कैमियो किया था। फिल्म में जावेद जाफरी, विवान भाटेना, निहारिका रायजादा, जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, सिकंदर खेर, अभिमन्यु सिंह और कुमुद मिश्रा भी थे। 160 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 294.91 करोड़ कमाए थे। फिल्म हिट रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।