कौन है Tanvi Kolte, जो बनी बिग बॉस 6 की विनर-पहले जीत चुकी है ये 2 खास टाइटल

Published : Apr 20, 2026, 08:45 AM IST

रितेश देशमुख का रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 6 का ग्रैंड फिनाले रविवार को आयोजित किया गया। फिनाले में कंटेस्टेंट्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी और फिर विनर की घोषणा की गई। बता दें कि इस सीजन की विनर तन्वी कोल्टे बनी। आइए, जानते हैं आखिर कौन है तन्वी।

PREV
16
बिग बॉस मराठी 6 की विनर तन्वी कोल्टे

हिंदी बिग बॉस की तरह पिछले कुछ सालों से मराठी में भी इस शो का आयोजन किया जा रहा है। बिग बॉस मराठी सीजन 6 का फिनाले रविवार को ग्रैंड लेवल पर हुआ। तन्वी कोल्टे और राकेश बापट के बीच शो की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, तन्वी इस सीजन की विनर बनी। जानते हैं तन्वी के बारे में।

26
28 साल की है तन्वी कोल्टे

तन्वी कोल्टे मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। वे अभी 28 साल की है। तन्वी का जन्म 7 फरवरी, 1998 को हुआ था। वो महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली हैं। उनका पालन-पोषण रत्नागिरी में ही हुआ।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss Marathi 6 Winner: तन्वी कोल्टे बनी विनर, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी मोटी प्राइज मनी

36
आईटी प्रोफेशनल है तन्वी कोल्टे

मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाना माना नाम है तन्वी कोल्टे का। बता दें कि वे आईटी फील्ड से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पुणे के सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसआईटीएस) से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बी.टेक की डिग्री हासिल की है।

46
करियर बनाने मुंबई आई तन्वी कोल्टे

बता दें कि तन्वी कोल्टे स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई स्टेज शो और नाटकों में भाग लेती थीं। यहीं से उन्होंने शोबिज में कदम रखा। मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने वे मुंबई आईं। 

56
तन्वी कोल्टे जीत चुकी है 2 खास टाइटल

तन्वी कोल्टे ने कम उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था और कई प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया। उन्होंने मिस रत्नागिरी 2018 और मिस गोवा 2020 जैसे खिताब भी जीते। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने में रुचि दिखाई।

66
तन्वी कोल्टे मराठी टीवी शो

बता दें कि बिग बॉस मराठी 6 से पहले तन्वी कोल्टे मराठी टीवी सीरियल लक्ष्मी निवास में सिंचना का किरदार निभा रही थीं। उन्होंने रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो में भाग लेने के लिए सीरियल छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss Marathi 6 Top 5 Moments, जिनकी वजह से एंटरटेनिंग बन गया रितेश देशमुख का शो!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories