Golmaal 5 इस फिल्म की नकल? भड़के रोहित शेट्टी ने दे डाली धमकी

Published : Feb 09, 2026, 06:16 PM IST

golmaal 5 controversy: 'गोलमाल 5' विवादों में घिर गई है, सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ये मूवी 'दो और दो पांच' से इंस्पायर है। रोहित शेट्टी ने इन दावों का खंडन किया और झूठी खबरों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।  

PREV
16

गोलमाल 5 में अजय देवगन लीड रोल में हैं, अक्षय कुमार खलनायक की भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी। साल 2027 में इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा है।

26

रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन यह पहले ही विवादों में घिर गई है। अजय देवगन स्टारर इस कॉमेडी फिल्म को लेकर हाल ही में ऑनलाइन खबरें आईं कि यह 1980 की क्लासिक फिल्म 'दो और दो पांच' से इंस्पायर है।

36

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये दावा तेजी से सर्कुलेट हो रहा है। अब रोहित शेट्टी ने एक ऑफीशियल स्टेटमेंट जारी कर इन खबरों को झूठा और भ्रामक बताया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर 'गोलमाल 5' के बारे में गलत जानकारी प्रकाशित या प्रसारित की जाती रही तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

46

रोहित शेट्टी का बयान

मीडिया हलकों में यह बात तेजी से वायरल हो रही है कि, 'गोलमाल 5' की कहानी का प्लॉट 'दो और दो पांच' से ली गई है, जिसमें अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने एक्टिंग की थी। इन दावों के मुताबिक, इस मूवी की कहानी को मॉडिफाई करके मौजूदा समय के दर्शकों के हिसाब से मोल्ड किया जाएगा।

56

रोहित शेट्टी ने इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 'गोलमाल 5' किसी भी तरह से 'दो और दो पांच' से इंस्पायर या उससे किसी भी तरह से जुड़ी नहीं है।

66

इन दावों को खारिज करने के साथ-साथ रोहित शेट्टी ने झूठी खबरें प्रकाशित न करने की चेतावनी भी दी। बयान में साफ कहा गया कि गोलमाल 5 से संबंधित कोई भी अपडेट आधिकारिक सूत्रों या फिल्म की जनसंपर्क टीम से ही सत्यापित किया जाना चाहिए। ऐसा न करने पर फिल्म निर्माताओं ने सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories