गोविंदा-सुनीता आहूजा ने खोई थी 3 महीने की बेटी, मौत के बाद नदी में बहानी पड़ी थी डेड बॉडी

Published : Aug 18, 2026, 11:57 AM IST
गोविंदा और सुनीता आहूजा

सार

Govinda Daughter Death family Tragedy Accident: एक्टर गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी 3 महीने की बेटी को खो दिया था। जानें बॉलीवुड एक्टर की जिंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जिंदगी में एक ऐसा दर्द भी रहा है, जिसे याद करना आज भी उनके लिए बेहद मुश्किल है। शादी और परिवार की खुशियों के बीच इस कपल ने अपनी एक नन्ही बेटी को खो दिया था। बच्ची का जन्म समय से पहले हुआ था और महज तीन महीने की उम्र में उसकी मौत हो गई। सुनीता ने बताया था कि बच्ची के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए थे, जिसके चलते उसे सांस लेने में परेशानी हुई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

प्रीमैच्योर पैदा हुई थी बेटी

सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के इस बेहद मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी दूसरी बेटी का जन्म समय से पहले हुआ था। बच्ची करीब तीन महीने तक उनकी बाहों में रही, लेकिन उसके फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए थे। सुनीता के मुताबिक, एक रात बच्ची को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई और उसने उनकी बाहों में ही आखिरी सांस ली। इस घटना को उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बताया था।

और पढ़ें - गोविंदा ने सालों तक छिपाई थी शादी, सुनीता आहूजा संग रिश्ता बताया ‘ये गलती थी...’

बेटी को खोने के बाद डर गई थीं सुनीता

सुनीता ने यह भी बताया था कि उनकी पहली डिलीवरी सामान्य रही थी, इसलिए दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई बातों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उस समय वह काफी ट्रैवल करती थीं और उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि प्रेग्नेंसी के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए। बेटी को खोने का असर ऐसा था कि बाद में जब उनके बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ तो सुनीता उन्हें लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि बेटी के निधन के बाद यश को उन्होंने बहुत संभालकर पाला और उसकी हर इच्छा पूरी करने की कोशिश की।

गोविंदा ने सुनाया था नर्मदा नदी का दर्दनाक किस्सा

बेटी की मौत के बाद गोविंदा के लिए भी वह वक्त बेहद दर्दनाक था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने उस पल को याद करते हुए बताया था कि वह अपनी बच्ची के पार्थिव शरीर को लेकर नर्मदा नदी गए थे। यहां पार्थिव शरीर को नदी में अंतिम विदाई दी गई थी। रास्ते में उनकी मुलाकात एक ऐसी महिला से हुई, जो अपनी गोद में बच्चे को लेकर भीख मांग रही थी। गोविंदा ने बताया था कि उस पल उन्हें जिंदगी की एक ऐसी सच्चाई का एहसास हुआ, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया। उनका कहना था कि जिंदगी कभी-कभी इंसान को स्टारडम के बावजूद बेहद बेबस महसूस करा देती है और कभी मुश्किल हालात में भी इंसान को बहुत कुछ सिखा देती है।

और पढ़ें - गोविंदा इस बॉलीवुड हसीना से करना चाहते थे शादी, सुनीता से सगाई भी तोड़ी, फिर क्यों नहीं बनी बात?

स्टारडम के पीछे छिपा रहा परिवार का ये गम

गोविंदा ने बॉलीवुड में जबरदस्त स्टारडम हासिल किया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में यह घटना एक ऐसा जख्म बनकर रही, जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सकता है। पर्दे पर लोगों को हंसाने वाले गोविंदा ने निजी जिंदगी में अपनी बेटी को खोने का गहरा दर्द झेला था। आज गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन। लेकिन उनकी खोई हुई बेटी की याद उनके परिवार की जिंदगी का हमेशा एक भावुक हिस्सा बनी रही।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सूर्या की 'विश्वनाथ एंड संस' की ताबड़तोड़ कमाई, 4 दिन में बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ तमिल फिल्म
निरहुआ से नहीं आम्रपाली दुबे बनेंगी पवन सिंह की दुल्हन? भोजपुरी क्वीन का वीडियो हुआ वायरल