
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा का पर्सनलाइफ सुर्खियों में है। पत्नी सुनीता अहूजा के साथ विवाद हर दिन मीडिया में छाया रहता है। लेकिन इस बार वो प्रोफेशनल फ्रंट पर खबर में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड के 'हीरो नं.1' एक रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। शो का नाम है 'राइज एंड फॉल' सीजन 2।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा को 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने का ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि एक्टर इस ऑफर को लेकर उत्साहित हैं और शो के मेकर्स के साथ बातचीत अंतिम दौर में है। अगर डील फाइनल होती है तो यह गोविंदा का किसी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर बड़ा डेब्यू होगा। बता दें कि यह शो अमेज़न MX Player पर आता है।
गोविंदा के लिए टेलीविजन और रियलिटी शो की दुनिया नई नहीं है। वह 'जीतो छप्पर फाड़ के' जैसे शो को होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा वह कई फेमस रियलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर भी नजर आए हैं। वह 'इंडियन आइडल', 'डांस इंडिया डांस', 'सुपर डांसर' और 'बिग बॉस' जैसे शोज में भी बतौर गेस्ट दिखाई दे चुके हैं। हाल ही में वह 'लॉक अप: सच या सजा' में भी नजर आए थे, जहां उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बतौर कंटेस्टेंट शामिल थीं। वो उन्हें लेने गए थे। सुनीता ने हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से बीच में ही शो छोड़ दिया था। वहां उन्हें देखकर लगा कि उनके बीच चल रहा विवाद शायद खत्म हो गया।
और पढ़ें: 'उन लोगों ने छोड़ दिया एक-दूसरे को', गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक की ख़बरों पर भड़कीं बहू कश्मीरा
लेकिन शो से बाहर निकलते ही दोनों के बीच का मनमुटाव एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया। सुनीता ने आरोप लगाया कि उनके पति गोविंदा का अफेयर एक कम उम्र की हीरोइन के साथ चल रहा है। इतना ही नहीं, तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद उन्होंने यहां तक कहा कि गोविंदा चाहें तो उस अभिनेत्री से शादी कर सकते हैं। इन तमाम बयानों के बाद गोविंदा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी को चेतावनी देते नजर आए कि अगर उन्होंने गलत बयानबाजी बंद नहीं की, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बता दें कि दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की थी। रिपोर्ट्स में याचिका में व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग जैसे आधारों का जिक्र किया गया था।
और पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' की टिकट कीमत ने उड़ाए होश, 4 डिजिट में पहुंचा दाम, पहले दिन इतनी कर सकती है कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।