मां के निधन के बाद सुनीता ने मांगी थी आजादी, गोविंदा ने बताया रिश्ते का सच

Published : Oct 27, 2026, 12:02 PM IST

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। गोविंदा ने बताया कि मां के निधन के बाद सुनीता ने उनसे अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने के लिए आजादी मांगी थी। अभिनेता ने यह भी बताया कि उस वक्त उन्होंने क्या कहा था।

PREV
15

सुनीता के बीच अनबन और तलाक की खबरों के बीच गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा पुराना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां का निधन हुआ था, तब सुनीता ने उनसे अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने की आजादी मांगी थी।

25

मां के निधन के बाद सुनीता ने मांगी थी आजादी

इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी जिंदगी के उस दौर का जिक्र किया, जब वह करीब 37 साल के थे और उनकी मां का निधन हो चुका था। गोविंदा ने बताया कि उस समय सुनीता ने उनसे कहा था कि वह छोटी उम्र में ही स्कूल छोड़कर उनके घर आ गई थीं और उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का मौका नहीं मिला। अब वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती थीं। अभिनेता ने सुनीता की बात बताते हुए कहा, “मैं अपनी जिंदगी कभी जी नहीं पाई हूं। छोटी-सी उम्र में ही मैं स्कूल छोड़कर आपके पास आ गई थी। मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूं। तो आप मुझे फ्रीडम दीजिए।”

35

गोविंदा ने सुनीता से क्या कहा था?

गोविंदा के मुताबिक, सुनीता की बात सुनने के बाद उन्होंने उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की छूट दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इस फैसले का असर उनके रिश्ते पर पड़ सकता है। अभिनेता ने इंटरव्यू में कहा, “आप फ्रीडम में बाहर निकल रही हो। आप जब लौटकर आओगी घर में तो आप मुझे वैसा नहीं पाओगी जैसा मैं हूं। चलेगा न?”

45

‘उन्हें अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीनी थी’

इंटरव्यू में गोविंदा से यह भी पूछा गया कि क्या सुनीता किसी के बहकावे में आ गई थीं। इस पर अभिनेता ने कहा कि वह ऐसा नहीं मानते। उनके अनुसार, सुनीता अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती थीं और उन्हें इस बात का अधिकार है। गोविंदा ने कहा, “नहीं बहक नहीं गई थीं। उन्हें अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीनी थी।”

इसे भी पढ़ें: कश्मीरा शाह ने पैसों का कसा तंज, गोविंदा की 'गर्लफ्रेंड' कोमल रानी को लेकर कही बड़ी बात

55

गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर क्यों हो रही चर्चा?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। लंबे समय तक बॉलीवुड के चर्चित कपल में गिने जाने वाले दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। सुनीता ने दिसंबर 2024 में तलाक की याचिका दायर की थी। बाद में उनके केस वापस लेने की खबरें सामने आईं।

और पढ़ें: 'हमारे यहां तलाक...', पत्नी सुनीता से डिवोर्स और कोमल रानी संग अफेयर पर क्या बोले गोविंदा?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories