
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे को लेकर मीडिया में बात कर चुके हैं। इसी बीच फिल्म ‘आ गया हीरो’ में गोविंदा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूनम पांडे उनके समर्थन में सामने आई हैं। बुधवार रात एक इवेंट में पूनम से जब सुनीता के बयानों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने गोविंदा का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इतना बड़ा स्टार पति मिला है। इस बीच सुनीता के बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट पहुंचने के बाद दोनों के तलाक की अटकलें भी तेज हो गईं।
पूनम पांडे से जब सुनीता आहूजा के बयानों पर रिएक्शन मांगा गया, तो उन्होंने कहा, “गाली मत दो यार। इतने अच्छे पति देव मिले हैं, तुमको गोविंदा मिला है। क्या बात कर रहे हो? पहले से नहीं पता था क्या कि वो इतने बड़े स्टार हैं?” इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गोविंदा का समर्थन करेंगी, तो पूनम ने साफ कहा, “मैं गोविंदा सर को सपोर्ट करूंगी। 100 प्रतिशत सपोर्ट करूंगी। मैं तो उन्हीं को करूंगी, जो गाली दे रहा है, उनको थोड़ी ना करूंगी।”
जब पैपराजी ने पूनम से कहा कि सुनीता, गोविंदा के किसी दूसरी लड़की के साथ घूमने की शिकायत करती हैं, तो एक्ट्रेस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा, “ये कुछ भी है। पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे, एयरपोर्ट पर थे।” पूनम का यह बयान ऐसे समय आया है जब गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के बीच कथित रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
बुधवार को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट पहुंचीं। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगने लगीं कि शायद गोविंदा और सुनीता तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सुनीता ने पहले तलाक की अर्जी दाखिल की थी और वह कोर्ट उसे वापस लेने के लिए गई थीं। सुनीता की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गोविंदा और सुनीता पिछले कुछ समय से अलग-अलग इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर बातें कर रहे हैं। सुनीता ने एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर भी टिप्पणी की है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गोविंदा और कोमल रानी ने अपने रिश्ते की प्रकृति को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। दोनों अपकमिंग फिल्म 'रूपा' में साथ काम कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।