Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 2: दूसरे दिन ही वरुण धवन की फिल्म का बिगड़ा गेम!

Published : Jun 07, 2026, 10:55 AM IST
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai  Collection Day 2

सार

hai jawani toh ishq hona hai box office collection: क्या वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी या धीरे-धीरे गिरती जाएगी? क्या मिक्स रिव्यू और क्रिंज कॉमेडी इसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है? क्या राम चरण की ‘पेद्दी’ और हॉलीवुड फिल्म ‘ऑबसेशन’ इसके कलेक्शन को दबा रही हैं? और क्या ये फिल्म वीकेंड में वापसी कर पाएगी?

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड से लेकर नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं, खासकर इसकी “क्रिंज कॉमेडी” को लेकर काफी आलोचना हो रही है। हालांकि फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन भी इसमें कोई खास ग्रोथ देखने को नहीं मिली। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या फ्लॉप ट्रेंड की ओर बढ़ रही है।

'है जवानी तो इश्क होना है' की दूसरे दिन की कमाई कितनी रही?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा पहले दिन की कमाई के लगभग बराबर है, या यूं कहें कि कुछ कम ही है। इससे साफ है कि फिल्म को दर्शकों से कोई खास बढ़त नहीं मिल रही है। पहले दिन फिल्म ने ₹7.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी, लेकिन दूसरे दिन भी ग्राफ लगभग स्थिर रहा। इस तरह फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 14.75 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 17.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

यह भी पढ़ें : Bandar Collection Day 2: बॉबी देओल की 'बंदर' ने लगाई ऊंची छलांग, दूसरे दिन मिली जबरदस्त ग्रोथ

'है जवानी तो इश्क होना है' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

डेविड धवन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद धीमी है। दूसरे दिन इस फिल्म ने विदेशों में ग्रॉस 3 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपए हो गया है। यानी वर्ल्डवाइड फिल्म ने 23.20 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

'है जवानी तो इश्क होना है' की कहानी: कॉमेडी या कंफ्यूजन?

फिल्म की कहानी जैस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी और रिलेशनशिप लाइफ पूरी तरह उलझ जाती है जब उसकी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं। फिल्म को जहां एक तरफ कॉमेडी के तौर पर पेश किया गया है, वहीं दूसरी तरफ इसकी कहानी और प्रस्तुति को लेकर दर्शकों ने इसे “क्रिंज कॉमेडी” करार दिया है।

यह भी पढ़ें : Peddi Collection Day 3: जान्हवी कपूर सीन विवाद के बीच 'पेद्दी' का हाल? तीसरे दिन की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस क्लैश से भारी दबाव में 'है जवानी तो इश्क होना है'

फिल्म को इस समय कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ सभी भाषाओं के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जबकि हॉलीवुड फिल्म ‘ऑबसेशन’ भी अच्छी कमाई कर रही है। 'पेद्दी' ने तीन दिन में देशभर में 125.25 करोड़ रुपए और हिंदी बेल्ट में 8.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं 29 मई को रिलीज हुई 'ऑबसेशन' 8 दिन में भारत में ₹21.85 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bandar Collection Day 2: बॉबी देओल की 'बंदर' ने लगाई ऊंची छलांग, दूसरे दिन मिली जबरदस्त ग्रोथ
Who Was Salim Kumar: कौन थे दिग्गज एक्टर सलीम कुमार, जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम?