Bandar movie day wise box office collection: क्या बॉबी देओल की ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे दम तोड़ रही है या वर्ड ऑफ माउथ से वापसी करेगी? क्या अनुराग कश्यप की यह क्राइम थ्रिलर क्रिटिक्स की तारीफ के बावजूद ऑडियंस नहीं जीत पा रही? क्या बड़े क्लैश ने फिल्म की कमाई रोक दी? और क्या यह वीकेंड गेम चेंजर साबित होगा?

बॉबी देओल स्टारर और अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ को लेकर क्रिटिक्स भले ही बेहद पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी चाल बेहद धीमी नजर आ रही है। फिल्म की शुरुआत उम्मीदों से कम रही और लगातार बड़े रिलीज के बीच यह अपनी पकड़ मजबूत नहीं बना पा रही है। जहां एक तरफ फिल्म की परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कमाई के आंकड़े ट्रेंड से बाहर होते दिख रहे हैं। अब सबकी नजरें इसके वीकेंड पर हैं, जो तय करेगा कि यह फिल्म टिकी रहेगी या गिरावट और तेज होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'बंदर' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बंदर' की कमाई में दूसरे दिन बड़ी उछाल देखने को मिली। बावजूद इसके यह फिल्म 1 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई। फिल्म ने शनिवार को 95 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया, जो पहले दिन यानी शुक्रवार को हुए कलेक्शन 50 लाख रुपए के मुकाबले लगभग 90 फीसदी ज्यादा है। दो दिन बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1.74 करोड़ रुपए पहुंच गया है। देखना यह है कि तीसरे दिन यानी रिलीज के बाद पहले रविवार को यह फिल्म कैसे परफॉर्म करती है?

यह भी पढ़ें : Peddi Collection Day 3: जान्हवी कपूर सीन विवाद के बीच 'पेद्दी' का हाल? तीसरे दिन की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष क्यों कर रही 'बंदर'

'बंदर' को इस समय कई बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है, जिनमें राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर तेलुगु पैन इंडिया स्पोर्ट ड्रामा 'पेद्दी', वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' शामिल हैं। अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 50 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। कमर्शियल एंटरटेनर और पैन इंडिया फिल्मों से मिल रही टक्कर का असर 'बंदर' की कमाई पर पड़ रहा है, जबकि इस फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। इसके अलावा इस फिल्म के शो की संख्या भी बेहद कम है। शनिवार को देशभर में 'बंदर' के 1,257 शो दिखाए गए।

'बंदर' की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी समर (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक झूठे केस और मीडिया ट्रायल में फंस जाता है। फिल्म सिस्टम और इंसान के बीच संघर्ष को दिखाती है, जिसे दर्शक सराह रहे हैं। बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को खास तौर पर फिल्म का सबसे मजबूत पहलू माना जा रहा है। फिल्म में बॉबी के अलावा सनाया मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जीतेन्द्र जोशी, राज बी. शेट्टी, रिद्धि सेन और नागेश भोंसले जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।