Haiwaan Collection Day 3: अक्षय कुमार की 'हैवान' 3 दिन में ही डिजास्टर, रविवार को 2 CR से नीचे सिमटी

Published : Sep 13, 2026, 11:55 PM IST
Haiwaan-Day 3 Box Office Collection

सार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का कलेक्शन तीसरे दिन भी गिरा। फिल्म 2 करोड़ के नीचे सिमट गई। कुल मिलाकर तीन दिन में ही प्रियदर्शन निर्देशित यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर टिकट खिड़की पर भी नजर आ रहा है। पहले दो दिन निराशाजनक प्रदर्शन के तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म की कमाई बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आलम यह है कि तीसरे दिन फिल्म 2 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

हैवान का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैवान’ रविवार को देशभर में 4,374 शोज के साथ चली। फिल्म ने सिर्फ 1.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो दूसरे दिन (शनिवार) की कमाई के मुकाबले 26 फीसदी कम है। रविवार की छुट्टी की वजह से तीसरे दिन कमाई बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन इस पर पानी फिर गया। भारत में तीन दिन का फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जबकि नेट कमाई 7.35 करोड़ रुपए हो चुकी है।

हैवान का डे वाइज कलेक्शन इस प्रकार है

  • पहला दिन : 3.00 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन :2.50 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन : 1.85 करोड़ रुपए

हैवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • तीसरे दिन विदेशों में ग्रॉस कमाई : 75 लाख रुपए
  • ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन : 2.75 करोड़ रुपए
  • भारत में ग्रॉस कलेक्शन : 8.80 करोड़ रुपए
  • दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन : 11.55 करोड़ रुपए

हैवान बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर और हनुमान अंश से टक्कर

‘हैवान’ को बॉक्स ऑफिस पर अकेले मुकाबला नहीं करना पड़ रहा। फिल्म की सीधी टक्कर गुरमीत सिंह की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन, दिव्येंदु, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा सिनेमाघरों में विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ भी मजबूती से बनी हुई है। ऐसे में दर्शकों के पास एक साथ कई विकल्प मौजूद हैं, जिसका असर फिल्मों के शोज और कमाई पर पड़ना स्वाभाविक है।

हैवान किस फिल्म की रीमेक है?

‘हैवान’ प्रियदर्शन की ही 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे और हिंदी संस्करण में उन्होंने विशेष भूमिका भी निभाई है। कहानी को हिंदी दर्शकों के हिसाब से पेश किया गया है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर नजर आ रहे हैं। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है। यह प्रमाणपत्र 8 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी कमाई करेगी? अजय देवगन इन 3 मामलों में रच सकते हैं इतिहास
सलमान खान ने दी कनिका मान-गुल्लू को हरी झंडी, बोले- तुम दोनों साथ में अच्छे लगते हो...