'हनुमान अंश' ने 5वें रविवार रचा इतिहास, 'धुरंधर' को बड़े मार्जिन से पछाड़ बनी नं.1 फिल्म

Published : Sep 07, 2026, 02:44 PM IST
Hanuman Ansh Vs Dhurandhar Box Office Collection

सार

‘हनुमान अंश’ 5वें हफ्ते में बॉलीवुड की हर फिल्म से आगे चल रही है। खासकर ‘धुरंधर’ के नं. 1 के रिकॉर्ड को चकनाचूर करती जा रही है। 5वें रविवार को ‘हनुमान अंश’ ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को बेहद बड़े मार्जिन से पछाड़ा।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांचवें हफ्ते में पहुंच चुकी इस फिल्म ने रविवार को ऐसा आंकड़ा छुआ, जिसने पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। पांचवें शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को भी इसकी रफ्तार बरकरार रही। खास बात यह है कि फिल्म ने पांचवें रविवार को 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक किसी बॉलीवुड फिल्म के नाम नहीं था। इसी दौरान फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में भी धमाकेदार एंट्री कर ली। महज 1.8 करोड़ के बजट वाली फिल्म का यह सफर अब बेहद दिलचस्प हो गया है।

‘हनुमान अंश’ ने 5वें रविवार ‘धुरंधर’ को कितने बड़े अंतर से पछाड़ा?

‘हनुमान अंश’ ने 31वें दिन यानी पांचवें रविवार को 22.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। एक दिन पहले फिल्म की कमाई 16.5 करोड़ रुपए थी, यानी रविवार को कलेक्शन में 37.88 फीसदी का उछाल आया। इसी प्रदर्शन के साथ फिल्म ने पांचवें रविवार की कमाई के मामले में रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। ‘धुरंधर’ ने पांचवें रविवार 13.5 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि ‘हनुमान अंश’ का आंकड़ा इससे 9.25 करोड़ रुपए ज्यादा है।

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' के वायरल गाने 'पार्वती' के बोल क्या हैं? इसमें आए शब्दों का मतलब भी जानिए

5वें रविवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में

रैंकफिल्म5वें रविवार का कलेक्शन
1हनुमान अंश22.75 करोड़ रुपए
2धुरंधर13.5 करोड़ रुपए
3छावा8.27 करोड़ रुपए
4स्त्री 26.85 करोड़ रुपए
5धुरंधर 25.25 करोड़ रुपए

‘हनुमान अंश’ ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री?

31 दिनों में ‘हनुमान अंश’ का भारत में नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 144.14 करोड़ रुपए बताया गया है। यानी पांचवें रविवार की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ ही इसने 100 करोड़ क्लब का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का निर्माण लगभग 1.8 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म का प्रॉफिट 120.33 (122.13-1.8) करोड़ रुपए हुआ, जो लागत के मुकाबले 6685 फीसदी है।

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, 31वें दिन कर डाली ओपनिंग से 227 गुना कमाई

'हनुमान अंश' के बारे में

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकारों ने काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

शाहरुख़ खान की 'डंकी' के बाद कमर्शियल फिल्मों को क्यों तरस रहीं तापसी पन्नू? खुद बताई वजह
'धमाल 4' फेम अंजलि आनंद ने किसे लताड़कर कहा ‘बॉडी शेमिंग अपनी बीवी की जाकर करना’?