'हनुमान अंश' ने 'धुरंधर' से छीना नं. 1 का ताज, 5वें शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर लिखा नया इतिहास

Published : Sep 05, 2026, 02:09 PM IST
Hanuman Ansh Breats Dhurandhar At Box Office

सार

'हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने पांचवें शुक्रवार की कमाई में नया इतिहास रचते हुए 100 करोड़ की ओर तेज कदम बढ़ा दिए हैं।

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित भक्ति गाथा 'हनुमान अंश' अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार से ट्रेड को हैरान कर रही है। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है और पांचवें वीकेंड में इसके सामने एक बड़ा पड़ाव खड़ा है। खास बात यह है कि पांचवें शुक्रवार कमाई के मामले में यह 'धुरंधर' को पछाड़ इतिहास की नं. 1 फिल्म बन गई है। सीमित बजट में बनी इस फिल्म की कमाई का पैमाना इसे साल की सबसे चौंकाने वाली सिनेमाई सफलताओं में शामिल कर रहा है। अब नजर इस बात पर है कि इसकी अंतिम कमाई कहां जाकर रुकती है।

हनुमान अंश ने पांचवें शुक्रवार पर कितना कमाया?

'हनुमान अंश' के 29वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार की कमाई करीब 10 करोड़ रुपए रही। इसके साथ फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई करीब 82.88 करोड़ रुपए पहुंच गई है। पांचवें शुक्रवार की कमाई के मामले में फिल्म ने ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। ‘धुरंधर’ ने पांचवें शुक्रवार को 9.7 करोड़ रुपए कमाए थे। अब 'हनुमान अंश' 5वें शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

यह भी पढ़ें : कौन है ‘हनुमान अंश’ भजन 'पार्वती' से वायरल हुई खूबसूरत लड़की? शाहरुख़ खान संग कर चुकी काम

ये हैं 5वें शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में

रैंक फिल्म5वें शुक्रवार की कमाई
1हनुमान अंश10 करोड़ रुपए
2धुरंधर8.75 करोड़ रुपए
3छावा7.25 करोड़ रुपए
4स्त्री 23.35 करोड़ रुपए
5पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन)2.90 करोड़ रुपए (ओवर ऑल 3.42 करोड़ रुपए)

क्या हनुमान अंश 100 करोड़ क्लब में पहुंचेगी?

मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के पांचवें वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। अगर अनुमान सही साबित होता है, तो यह प्रदर्शन फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, खासकर तब जब इसकी रिलीज को कई हफ्ते बीत चुके हैं। फिल्म की लाइफटाइम कमाई का अनुमान लगाना अभी मुश्किल है, लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा अब पूरी तरह असंभव नहीं लगता। पांचवें हफ्ते में भी जिस तरह फिल्म रिकॉर्ड बना रही है, उससे इसकी थिएट्रिकल रन की मजबूती साफ नजर आती है।

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोरी बाबा की कृपा, 5वें शुक्रवार की ओपनिंग से 100 गुना कमाई

'हनुमान अंश' के बारे में

'हनुमान अंश' का डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है, जबकि इसमें शोभिनव सत्य का लीड रोल है। उनके अलावा इस फिल्म में विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और चंदन आनंद जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mirzapur The Movie OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे 'मिर्जापुर: द मूवी'? जानें पूरी डिटेल
‘हनुमान अंश’ भजन 'पार्वती' से वायरल हुई खूबसूरत लड़की कौन? शाहरुख़ खान के साथ कर चुकी काम