
'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। बड़ी संख्या में लोग कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी को देखने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि यह मूवी ओटीटी पर कब आएगी। तो चलिए बताते हैं, कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मूवी रिलीज होगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि सिनेमाघरों के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' OTT पर कब रिलीज होगी? फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। आमतौर पर फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है। रिपोर्ट की मानें तो अक्टूबर लास्ट या नवंबर के शुरुआत में यह मूवी ओटीटी पर आ जाएगी।
'मिर्जापुर' फ्रेंचाइजी की पिछली कहानी अमेजन प्राइम वीडियो से जुड़ी रही है और फिल्म भी Amazon MGM Studios तथा Excel Entertainment के बैनर तले बनी है। इसलिए डिजिटल रिलीज इसी प्लेटफॉर्म पर होगी।
'मिर्जापुर: द मूवी' में फ्रेंचाइजी के कई पुराने और लोकप्रिय किरदार नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के रूप में अपनी पुरानी भूमिकाओं से जुड़े हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर और मोहित मलिक समेत कई कलाकार शामिल हैं।
इसे भी पढ़े: Mirzapur The Movie Collection Day 1: मिर्जापुर द मूवी ने पहले दिन मचाया तहलका, आवारापन 2 को पछाड़ा
वेब सीरीज के तीन सीजन के बाद फिल्म के जरिए 'मिर्जापुर' की दुनिया को बड़े पर्दे पर विस्तार दिया गया है। कहानी में पुरानी दुश्मनी, सत्ता की लड़ाई और नए संघर्ष देखने को मिलते हैं। फिल्म का स्केल सीरीज के मुकाबले बड़ा रखा गया है और दर्शकों को एक्शन के साथ 'मिर्जापुर' वाला क्राइम और ड्रामा देखने को मिल रहा है।
और पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' के 10 धांसू डायलॉग्स, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है कोहराम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।