‘मिर्जापुर द मूवी’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसी चली कि इसने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया। मजबूत ऑक्यूपेंसी और हजारों शोज ने फिल्म के लिए आगे की बड़ी कमाई के संकेत दे दिए हैं।

शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंची ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक दमदार शुरुआत की है। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और शुरुआती आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही ‘आवारापन 2’ के अब तक के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि किसी बड़े फिल्म स्टार के सहारे के बिना भी इसकी शुरुआत मजबूत रही। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, अगर यही रफ्तार बनी रही तो ओपनिंग वीकेंड में फिल्म बड़ी छलांग लगा सकती है।

मिर्जापुर द मूवी डे 1 कलेक्शन कितना रहा?

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन 24.75 करोड़ रुपए नेट कमाए हैं। यह कमाई देशभर में 11,135 शोज से आई है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 29.70 करोड़ रुपए हुआ। पहले दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 36.28% रही। सुबह के शोज में यह 25.85% थी, जो दोपहर में बढ़कर 41.15% पहुंची। शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी 41.85% तक चली गई। रात के शोज की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

'मिर्ज़ापुर द मूवी' का वर्जन वाइज कलेक्शन कैसा रहा?

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्ज़ापुर द मूवी' हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज की गई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया तो वहीं तेलुगु वर्जन ने 15 लाख रुपए से ओपनिंग की है।

2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनी 'मिर्ज़ापुर द मूवी'

'मिर्ज़ापुर द मूवी' इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' को पछाड़ते हुए 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म बन गई है। लिस्ट में यह 'धुरंधर 2', 'बॉर्डर 2' को नहीं पछाड़ पाई है। ये हैं इस साल की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फ़िल्में...

रैंकफिल्मपहले दिन की कमाई
1धुरंधर 2102.55 करोड़ रुपए
2बॉर्डर 230 करोड़ रुपए
3मिर्ज़ापुर द मूवी24.75 करोड़ रुपए
4आवारापन 222 करोड़ रुपए
5वेलकम टू द जंगल15.25 करोड़ रुपए

मिर्जापुर द मूवी की स्टारकास्ट कौन है?

फिल्म में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जितेंद्र कुमार नए किरदार के साथ कहानी में शामिल हुए हैं। वहीं रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और श्वेता त्रिपाठी समेत कई पुराने कलाकार फिर नजर आए हैं। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।