'हनुमान अंश' की आंधी में नहीं टिक पा रही 500 करोड़ की 'टॉक्सिक' 10वें दिन की चिल्लर में कमाई!

Published : Sep 05, 2026, 11:48 AM IST
Toxic Box Office Collection Day 10

सार

‘हनुमान अंश’ की आंधी के बीच यश की ‘टॉक्सिक’ संभल नहीं पा रही है। आलम यह है कि 10वें दिन 5 वर्जनों में चल रही यह फिल्म एक भी वर्जन से 1 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई।

यश की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज के बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी। लेकिन इसके बाद यह लगातर गिरती गई और गिरते-गिरते इस हाल में पहुंच गई है कि अब यह चिल्लर में कमाई कर रही है। यहां चिल्लर शब्द का इस्तेमाल फिल्म के 500 करोड़ के भारी भरकम बजट को देखते हुए किया है, जिसके लिहाज से 10वें दिन की कमाई 0.5 फीसदी भी नहीं है। खासकर 'हनुमान अंश' की आंधी में यह फिल्म पूरी तरह उखड़ने लगी है। फिल्म का अपनी लागत की आधी रिकवरी भी कर पाना मुश्किल दिख रहा है।

टॉक्सिक डे 10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने 10वें दिन (दूसरे शुक्रवार) भारत में 1.75 करोड़ रुपए नेट कमाए। अगर इसकी तुलना पांचवें शुक्रवार को 'हनुमान अंश' की कमाई (10 करोड़ रुपए) से करें तो यह इसका महज 17.5 फीसदी है। 'टॉक्सिक' का 10वें दिन का कलेक्शन देशभर में दिखाए गए2,252 शोज से आया। इसके साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 241.05 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कमाई 287.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। अगर वर्जन वाइज देखें तो 10वें दिन किसी भी वर्जन ने 1 करोड़ रुपए का आंकड़ा नहीं छुआ। देश में चल रहे पांचों वर्जनों का 10वें दिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

  • हिंदी : 85 लाख रुपए
  • कन्नड़ : 85 लाख रुपए
  • तेलुगु : 4 लाख रुपए
  • तमिल : 1 लाख रुपए
  • मलयालम : 0

टोटल नेट कलेक्शन: 241.05 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोरी बाबा की कृपा, 5वें शुक्रवार की ओपनिंग से 100 गुना कमाई

'टॉक्सिक' का अब तक सफ़र बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा?

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपए नेट के साथ खाता खोला। इसके बाद दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़ और पांचवें दिन 23 करोड़ रुपए कमाए। छठे दिन और सातवें दिन में क्रमशः 7.65 करोड़ और 7.85 करोड़ रुपए आए। आठवें दिन 5.10 करोड़ और नौवें दिन 4.25 करोड़ रुपए जुड़े। नौ दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपए था, जो 10वें दिन के 1.75 करोड़ रुपए को मिलाने के बाद 241.05 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?

ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 10वें दिन लगभग 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 42.75 करोड़ रुपए हो गया है। घरेलू ग्रॉस को मिलाकर ‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 330.50 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। फिल्म अब 350 करोड़ रुपए ग्लोबल क्लब से करीब 19.50 करोड़ रुपए पीछे है।

यह भी पढ़ें : Mirzapur The Movie Collection Day 1: मिर्जापुर द मूवी ने पहले दिन मचाया तहलका, आवारापन 2 को पछाड़ा

टॉक्सिक की कहानी और स्टारकास्ट

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म पुर्तगाली दौर के गोवा की पृष्ठभूमि में बुनी गई गैंगस्टर कहानी है। यश ने राया और उसके बेटे टिकट का डबल रोल निभाया है। नयनतारा गंगा, कियारा आडवाणी नादिया और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में हैं। हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और तारा सुतारिया भी फिल्म का हिस्सा हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

51 साल पहले 'हनुमान अंश' की तरह इस फिल्म ने मचाया था भौकाल, गाने आज भी बजते हैं घर-मंदिर में
'मिर्जापुर द मूवी' के 10 धांसू डायलॉग्स, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है कोहराम