'मिर्जापुर द मूवी' के 10 धांसू डायलॉग्स, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है कोहराम

Published : Sep 05, 2026, 10:01 AM IST
Mirzapur The Movie 10 dialouges

सार

'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। मूवी ने पहले दिन 24 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। मूवी वेब सीरीज जितनी ही खून-खराबे से भरी है। लेकिन इन सबके बीच इस मूवी का डायलॉग्स खूब वायरल हो रहा है।

‘मिर्जापुर’ की पहचान सिर्फ इसके किरदारों और कहानी से नहीं है, बल्कि इसके देसी अंदाज और दमदार डायलॉग्स से भी है। वेब सीरीज के बाद अब 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur: The Movie) बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है। फिल्म में पुराने किरदारों के साथ वही तीखा अंदाज और भौकाल देखने को मिल रहा है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के एक्शन, किरदारों और डायलॉग्स की चर्चा हो रही है।

'मिर्जापुर द मूवी' के 10 डायलॉग्स।

  • राजा का साम्राज्य सैनिक लोग चलाते हैं और मारे भी वही जाते हैं- बबलू पंडित
  • यह संवाद बबलू पंडित के किरदार से जुड़ा है। इसमें सत्ता और उसके लिए लड़ने वालों के बीच के रिश्ते को बेहद तीखे अंदाज में दिखाया गया है।
  • सारी प्रजा को मार देंगे, तो राज किसपे करेंगे- कालीन भैया
  • मिर्जापुर में एक ही दरवाजा है यादव जी, दूसरा नहीं खुलेगा- कालीन भैया
  • दूसरा दरवाजा नहीं खुलेगा, तो तोड़ देंगे- रवि किशन
  • तेरा हीमोग्लोबिन कम है क्या, देख देख कितना कम खून निकल रहा है- रवि किशन
  • ईमानदारी न पापा अजगर है, लपेटे आप हैं अपने गले में, दम हम सबका घुट रहा है- गुड्डू पंडित
  • दिलवाले हैं हम, दिल फास्ट धड़कना चाहिए- गुड्डू पंडित
  • व्यापार हमारे हिसाब से चलता है। हम व्यापार के हिसाब से नहीं।- कालनी भैया
  • शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आने लगा है।- गुड्डू पंडित
  • याद रहे, बुद्धि वाले लोग ही इस वायलेंस को रोक सकते हैं।-गोलू

क्यों खास हैं ‘मिर्जापुर’ के डायलॉग?

‘मिर्जापुर’ के डायलॉग की सबसे बड़ी खासियत उनका पूर्वांचली टच, बेबाक भाषा और किरदार के हिसाब से बदलता अंदाज है। कालीन भैया की ठहरी हुई आवाज हो, गुड्डू का आक्रामक स्वैग या मुन्ना भैया की वन-लाइनर्स हर किरदार की अपनी अलग भाषा और पहचान है। बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन जैसे कलाकार अहम रोल में है।

इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल या हाल बेहाल? पढ़ें रिव्यू

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन कितनी कमाई की

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 25.15 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 30.18 करोड़ रुपये रहा।

और पढ़ें: 'मिर्जापुर' की बीना त्रिपाठी एक सीन को लेकर अंदर से टूट गई थीं? जानें खौफनाक चैप्टर के बारे में

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

यश की 'टॉक्सिक' के इंग्लिश वर्जन को नहीं मिले दर्शक, पहले दिन बिके सिर्फ इतने टिकट
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोरी बाबा की कृपा, 5वें शुक्रवार की ओपनिंग से 100 गुना कमाई