'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोरी बाबा की कृपा, 5वें शुक्रवार की ओपनिंग से 100 गुना कमाई

Published : Sep 05, 2026, 08:20 AM ISTUpdated : Sep 05, 2026, 10:44 AM IST
Hanuman Ansh Day 29 Box Office Collection

सार

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित ‘हनुमान अंश’ ने पांचवें शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कायम रखी है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज के बीच भी फिल्म की कमाई करोड़ों में पहुंची।

एक तरफ ज्यादातर फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ने लगती है, तो दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ लगातार चौंकाने वाला प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के करीब एक महीने बाद भी फिल्म की पकड़ कमजोर नहीं पड़ी है। खास बात यह है कि सिनेमाघरों में 'मिर्ज़ापुर द मूवी' जैसी नई बड़ी फिल्म की एंट्री के बावजूद दर्शकों का रुझान इस फिल्म से बना हुआ है। शुरुआत में बेहद सीमित चर्चा के बीच आई यह फिल्म अब साल की चर्चित सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसके पीछे फिल्म की कहानी, दर्शकों का भरोसा और लगातार मिल रही पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी को अहम वजह माना जा रहा है।

हनुमान अंश का 29वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, पांचवें शुक्रवार यानी 29वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने लगभग 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यह 28वें दिन के कलेक्शन (11 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 9.1 फीसदी कम है। लेकिन ओपनिंग यानी पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में 100 गुना है। फिल्म ने पहले शुक्रवार को 10 लाख रुपए कमाए थे। 5वें शुक्रवार यह फिल्म 5,055 शोज में दिखाई गई और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 52.46 फीसदी रही। फिल्म की सुबह से रात तक के शोज की ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही:-

शो टाइमऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह 25.62%
दोपहर62.00%
शाम64.23%
रात58.00%
ओवरऑल52.46%

यह भी पढ़ें : Mirzapur The Movie Collection Day 1: मिर्जापुर द मूवी ने पहले दिन मचाया तहलका, आवारापन 2 को पछाड़ा

हनुमान अंश का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?

29 दिनों के बाद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 82.88 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 97.77 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म का बजट महज 1.8 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें किसी बड़े ए-लिस्ट स्टार का सहारा नहीं था। इसके बावजूद फिल्म ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कारोबार कर लिया है, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन बेहद खास बन गया है।

यह भी पढ़ें : ‘हनुमान अंश’ देखने नंगे पैर पहुंचा मुस्लिम शख्स! देखें वायरल वीडियो

हनुमान अंश किसकी कहानी पर बनी है?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा यानी नीब करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित है। कहानी निर्देशक की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माय लाइफ’ पर आधारित है, जिसमें उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा का वर्णन किया गया है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकारों ने काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मिर्जापुर द मूवी' के 10 धांसू डायलॉग्स, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है कोहराम
यश की 'टॉक्सिक' के इंग्लिश वर्जन को नहीं मिले दर्शक, पहले दिन बिके सिर्फ इतने टिकट