
Hanuman Ansh Box Office Collection: 'हनुमान अंश' मूवी पर मानों खुद नीम करोली बाबा की कृपा बरस रही हो। छोटे बजट यह मूवी इतने करोड़ छाप लेगी किसी ने नहीं सोचा था। बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में दम तोड़ती इस मूवी में अचानक से जैसे जीवनदान मिला और उसने कमाल कर दिया। नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 27वें दिन भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने बुधवार (2 सितंबर) को भी करोड़ों रुपये का कारोबार किया और 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 27वें दिन यानी 2 सितंबर को करीब ₹7.25 करोड़ इंडिया नेट कमाए। इसके साथ ही फिल्म का 27 दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग ₹61.88 करोड़ हो गया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन ₹72.97 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
फिल्म के चौथे हफ्ते में कमाई ने सभी को हैरान कर दिया। एक नजर में देखें कमाई का यह आंकड़ा-
'हनुमान अंश' की सबसे बड़ी खासियत इसका बजट है। फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनाया गया है। ऐसे में 60 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा इसका इंडिया नेट कलेक्शन मेकर्स के लिए बेहद बड़ी उपलब्धि है। फिल्म का निर्देशन और लेखन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसमें शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। फिल्म में चंदन के आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
और पढ़ें: बजट से 30 गुना कमा चुकी 'हनुमान अंश' का आएगा दूसरा पार्ट, जानिए क्या होगी कहानी?
इस फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा पर बेस्ड है। 12 साल के दुखी बालक लक्ष्मी नारायण शर्मा से कहानी शुरू होती है और नीम करौली बाबा बनने तक का सफर दिखाया जाता है। अपनी माता के निधन के बाद, वह ईश्वर और अपनी मां को दोबारा पाने की तलाश में अपना घर छोड़ देते हैं। इसके बाद शुरू होता है उनका आध्यात्मिक सफर।
और पढ़े: Toxic Box Office Day 8: यश-कियारा की ‘टॉक्सिक’ का निकला दम, 8वें दिन बस कमाए इतने करोड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।