‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के पीछे संघर्ष की कहानी भी है। यश की'टॉक्सिक' और इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' के आने के बाद फिल्म के थिएटर तेजी से घटे, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
रागिनी सोना ने स्क्रीन से बातचीत में बताया कि पहले हफ्ते फिल्म करीब 350 थिएटर्स में रिलीज हुई थी। लेकिन दूसरे हफ्ते ‘आवारापन 2’ और ‘टॉक्सिक’ के आने के बाद स्क्रीन काउंट घटकर सिर्फ 25-30 थिएटर्स रह गया। दिलचस्प बात यह थी कि स्क्रीन कम होने के बावजूद फिल्म का बिजनेस नहीं गिरा। इससे टीम को उम्मीद मिली कि थिएटर रन जारी रखा जा सकता है।
25
'हनुमान अंश' को बचाने के लिए लिया बड़ा फैसला
रागिनी ने बताया कि उन्होंने और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने आखिरी वक्त पर फिल्म को थिएटर में जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स को इसकी जानकारी दी और उन्होंने भी समर्थन किया। बाकी लोगों को मनाने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आखिरकार मंजूरी मिल गई और अगले हफ्ते फिल्म को ज्यादा थिएटर्स में आगे बढ़ाया गया।
फिल्म की थिएटर रन जारी रखने के लिए टीम ने थोड़ा अतिरिक्त निवेश भी किया। उनका हिसाब था कि अगर फिल्म एक और हफ्ते चलती है तो खर्च निकल आएगा। फिल्म वास्तव में एक और हफ्ते चली और रागिनी के मुताबिक यही उसकी थिएटर जर्नी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। रागिनी सोना ने कहा, “हम कभी नहीं चाहते थे कि 'टॉक्सिक' खराब प्रदर्शन करे।"
45
'हनुमान अंश' के मेकर्स चाहते थे 'टॉक्सिक' अच्छे से चले
बकौल रागिनी, "हम चाहते थे कि सभी फिल्मों की अच्छी रन हो, क्योंकि अगर तो 'टॉक्सिक' अच्छा करती है, तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सामूहिक रूप से फायदा होगा। यही हमारी इच्छा थी। 'टॉक्सिक' बनाम 'हनुमान अंश' की यह लड़ाई लोगों और मीडिया ने बनाई थी। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि हम 'टॉक्सिक' के सामने एक दिन भी टिक पाएंगे। हमें लगा था कि हमारी फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ धीरे-धीरे चलती रहेगी और यही हमारा सफर होगा।”
7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश ने 43वें दिन तक दुनियाभर में 316.30 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। यानी जिस फिल्म का थिएटर रन दूसरे हफ्ते में लगभग खत्म होता दिख रहा था, उसने बाद में लंबी रेस तय की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।