
बॉक्स ऑफिस पर जहां यश की 'टॉक्सिक' लगातार तीन दिन से ग्रोथ के लिए तरस रही है तो वहीं, एक ऐसी फिल्म चौथे हफ्ते में आकर सुनामी बनकर दौड़ रही है, जिसमें कोई जाना-पहचाना या बड़ा चेहरा नहीं है। हम बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं डिवोशनल ड्रामा 'हनुमान अंश' की, जो 7 अगस्त को रिलीज हुई और पहले दो हफ़्तों में ऐसा लग रहा था कि यह डिजास्टर है। लेकिन तीसरे हफ्ते से इस फिल्म ने ऐसी रफ़्तार पकड़ी कि लगातार कमाई बढ़ती जा रही है। 23वें दिन इस फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की। पढ़ें हनुमान अंश की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' ने 23वें दिन यानी चौथे हफ्ते के दूसरे दिन यानी चौथे शनिवार को लगभग 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर 22वें दिन (चौथे शुक्रवार) से तुलना करें तो कमाई में 48 फीसदी का इजाफा हुआ है। ओपनिंग कलेक्शन (10 लाख रुपए) के मुकाबले यह 92.5 गुना है। शनिवार को यह फिल्म 4137 शो में दिखाई गई। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज वाले दिन इस फिल्म को सिर्फ 355 शो मिले थे। यानी 23वें दिन फिल्म के शो की संख्या ओपनिंग डे के मुकाबले 11.65 गुना ज्यादा है। 23 दिन बाद इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 27.38 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 32.33 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें :Toxic Collection Day 4: 'टॉक्सिक' ने लगाई गिरावट की हैट्रिक, शनिवार को की सबसे कम कमाई
23वें दिन 150 मिनट लंबी ‘हनुमान अंश’ की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 58.15 फीसदी रही। फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक रात के शोज में मिले। शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी हाल ही में रिलीज हुई यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ के मुकाबले दो गुना से भी ज्यादा है। शनिवार को ‘टॉक्सिक’ की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 26.19 फीसदी रही। सुबह से लेकर रात तक के शोज की ‘हनुमान अंश’ की ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही : -
| शो टाइम | ऑक्यूपेंसी प्रतिशत |
| सुबह | 21.46% |
| दोपहर | 62.38% |
| शाम | 58.46% |
| रात | 67.23% |
| ओवरऑल | 58.15% |
'हनुमान अंश' के बजट को लेकर अलग-अलग दावे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म की लागत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है तो वहीं कुछ नई रिपोर्ट में इसके 2 करोड़ रुपए होने का दावा किया जा रहा है। दोनों ही सूरतों में फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। अगर फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपए है तो इसका मुनाफ़ा 17 करोड़ रुपए (लगभग 170 फीसदी) हो चुका है और अगर लागत 2 करोड़ रुपए है तो 25.38 करोड़ रुपए (लगभग 1269 फीसदी) हो चुका है। 2 करोड़ के बजट के हिसाब से देखें तो फिल्म ने 23वें दिन इससे 4.6 गुना से ज्यादा कमाई की है।
यह भी पढ़ें : 'सनी देओल का मुस्लिम बनना बर्दाश्त नहीं...', दिग्गज एक्ट्रेस ने बताया क्यों पिटी 'बंटवारा 1947'?
'हनुमान अंश' की कहानी नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित है। स्वयंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और होली काऊ होम प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नागर और विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में चंदन आनंद, शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।