यश की हालिया रिलीज फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से शुरुआत की थी, उसके बाद अब शनिवार का दिन बेहद अहम हो गया है। फिल्म के सामने बड़ा पड़ाव है।

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर दिन की कमाई फिल्म की अगली तस्वीर तय करेगी। पहले दिन बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई तीन से लगातार गिर रही है। चौथे दिन यानी पहले शनिवार को भी फिल्म को ग्रोथ नहीं मिल सकी, बल्कि इसे गिरावट का सामना करना पड़ा। हालांकि, भारत में यह फिल्म 200 करोड़ के नेट कलेक्शन के करीब पहुंच गई है तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ के बार हो गया है। पढ़ें फिल्म की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

क्या ‘टॉक्सिक’ चार दिन में 200 करोड़ के करीब पहुंच गई?

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही जबरदस्त रफ्तार दिखाई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। दूसरे दिन कलेक्शन घटकर 37.65 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन 27.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई। चौथे दिन ओस फिल्म का कलेक्शन 24.50 करोड़ रुपए रहा, जो तीसरे दिन के मुकाबले 9.9 फीसदी कम है। चार दिन में इस फिल्म ने भारत में नेट 190.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। माना जा रहा है कि 5वें दिन यानी रविवार की कमाई के आंकड़े सामने आने के बाद यह फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो जाएगी।

'टॉक्सिक' का हिंदी वर्जन 100 करोड़ पार

'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करते हुए टोटल 114.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो कन्नड़ वर्जन के मुकाबले दो गुने से भी काफी ज्यादा है। फिल्म का लैंग्वेज वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

वर्जनचिठे दिन की कमाईकुल कमाई
हिंदी15.50 करोड़ रुपए114.50 करोड़ रुपए
कन्नड़6.60 करोड़ रुपए43.40 करोड़ रुपए
तेलुगु1.50 करोड़ रुपए22 करोड़ रुपए
तमिल.75 लाख रुपए8.50 करोड़ रुपए
मलयालम15 लाख रुपए2.05 करोड़ रुपए
टोटल24.50 करोड़ रुपए190.45 करोड़ रुपए

चौथे दिन कितने रहे 'टॉक्सिक' के शो, कितनी रही ऑक्यूपेंसी?

चौथे दिन ‘टॉक्सिक’ 17,612 शोज में दिखाई गई। इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 22.33 प्रतिशत रही। सुबह के शोज में इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15.31 फीसदी, दोपहर के शोज में 26.69 फीसदी, शाम के शोज में 25 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। रात के शोज की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट आनी बाकी है।

'टॉक्सिक' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?

चौथे दिन 'टॉक्सिक' ने विदेशों में लगभग 4 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ओवरसीज कलेक्शन 27.25 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 227.50 करोड़ रुपए हुआ है। इस हिसाब से देखें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने चार दिन में ग्रॉस 254.75 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

क्या है ‘टॉक्सिक’ की कहानी और कौन-कौन है कास्ट में?

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह गोवा की पुर्तगाली दौर की पृष्ठभूमि में बनी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। कहानी राया नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे यश ने निभाया है। राया अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता है और उसकी बहन गंगा के साथ रिश्ते को भी कहानी में अहम जगह दी गई है। यश फिल्म में राया और उसके बेटे टिकट, दोनों भूमिकाओं में नजर आते हैं। नयनतारा ने गंगा, कियारा आडवाणी ने नादिया और रुक्मिणी वसंत ने मेलिसा का किरदार निभाया है। हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण लगभग 500 करोड़ रुपए में हुआ है और यह अभी तक लगभग 38 फीसदी बजट रिकवर कर पाई है।