यश की ‘टॉक्सिक’ की कहानी भले दर्शकों को खास पसंद नहीं पाई, लेकिन फिल्म के दमदार डायलॉग्स खूब चर्चा में हैं। प्यार, हिंसा, विरासत और जिंदगी पर कहे ये डायलॉग्स वायरल हो रहे हैं।

यश की फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शंस मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई के बाद दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखी। लेकिन एक चीज़ हैं, जो फिल्म में सबका ध्यान खींच रही है, वह है इसके डायलॉग्स। फिल्म की कहानी यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है, जबकि इसके कन्नड़ डायलॉग्स के लिए खासतौर पर राघव विनय सेनगुप्ता को क्रेडिट दिया गया है। हिंदी में फिल्म में फिल्म के डायलॉग्स डब किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Toxic Collection Day 2: दूसरे दिन ही धड़ाम हुई 'टॉक्सिक'! 64% गिर कर इतने पर सिमटी यश की फिल्म

‘टॉक्सिक’ के 25 शानदार डायलॉग्स

  1. चेहरे पर नकाब डालकर तुम ग़म को छुपा सकते हो, लेकिन तक़दीर मे लिखी बर्बादी को नहीं : कियारा आडवाणी
  2. एक दिन ये रंग बिरंगी जिंदगी अपने सरे रंग खोकर कोरा कागज़ बनके आग की लपटों में घिर जाएगी...तब याद रखना आग का सामना आग बनकर ही करना : कियारा आडवाणी
  3. मौत का डर डर डर कर जीने वालों को होता है मर मर कर जीने वालों को नहीं : यश
  4. तेरे भाई को जलाके उसकी राख से लाइन बनाके खींचना चाहता हूं : यश
  5. भीख मे मिली विरासत को मेंटेन करना नहीं होती है लेगेसी…खुद के दम पर जो बनाते हैं वो होती है लेगेसी : यश
  6. मेरी मदर टंग ही वॉयलेंस है... यूनिवर्सल लैंग्वेज: यश
  7. तोड़ना ही है तो पलग तोड़ते हैं चल : यश
  8. जंगल के शेर को पिंजड़े मे कैद करना गुनाह है : यश
  9. लड़की का हसीन होना कमाल है, उसी हुस्न को हथियार बना ले तो बवाल है : यश
  10. जल कर मरना ही तेरी तक़दीर है तो तुझे जलाने वाली मसाल मैं ही हूं : यश
  11. किसी का इंतज़ार करना ज्यादा दर्द देता है या उसे भुला न पाना… दोनों से ज्यादा दर्द देता है इस सवाल का जवाब न ढूंढ पाना : यश
  12. इज्ज़त के लिए जान देना ठीक है, लेकिन मौत भी तो इज्ज़तदार होनी चाहिए : यश
  13. मेरे बारे मे जानने लायक कुछ खास है ही नहीं और इस बारिश मे मुझे गर्म करने के लिए सिर्फ कॉफी काफी नहीं : यश
  14. खतरे से खेल रही हो तुम…अगर मैं मैं बन गया तो तुम्हारे जिस्म के हर हिस्से पर अपने लवों से दस्तखत छोड़ जाऊंगा : यश
  15. आप मै सब यहां पाप धोने ही आते हैं… एक पापी और आ जाए तो चर्च की छत गिर नहीं जाएगी : यश
  16. हकीकत मे मिला धोखा ख़्वाबों मे मिली वफादारी से ज्यादा सच्चा होता है : यश
  17. मोहब्बत...कौन सी मोहब्बत...जिसके सामने आते ही जिस्म में आग लग जाए...तुम्हारी सांसें बेकाबू हो जाएं , उसे मोहब्बत नहीं हवस कहते हैं : नयनतारा
  18. टाइम....टाइम मीन्स नथिंग...जो ख़ुशी किसी के साथ पूरी जिंदगी नहीं मिलती, वही ख़ुशी किसी के साथ कुछ पल में जिंदगीभर के लिए मिल जाती है....टाइम मीन्स नथिंग: यश
  19. हीरा सड़क पर पड़ा हो या किसी शहंशाह के ताज में जड़ा हो...जगह से हीरे की कीमत बढ़ती...हीरे से जगह की कीमत बढ़ती है : यश
  20. मर्दों के लिए खुद को त्याग देना औरतों का पैदाइशी रोग है : नयनतारा
  21. किसी को हम जानकर प्यार करते हैं और किसी का प्यार ही हमारी जान बन जाता है : यश
  22. मौत ज़िंदगी जैसी कमीनी नहीं होती : यश
  23. जान की कीमत तब होती है , जब जान से प्यारा कोई साथ होता है : यश
  24. तेरे बाप को देख...सालों से मधुर आवाज़ में मेरे ही गीत गा रहा है : यश
  25. ताकत जिसमें होती है...हमारे फील्ड में राज करता है या राख होता है : यश

यह भी पढ़ें : न कोई बड़ा स्टार, न प्रमोशन, तीसरे हफ्ते में दौड़ पड़ी 150 मिनट की यह फिल्म, कमाई ने किया हैरान