पहले 2 हफ्ते दर्शकों को तरसी 150 मिनट की यह फिल्म, अब हर दिन कर रही बजट से कई गुना कमाई!

Published : Aug 31, 2026, 09:44 AM IST
Hanuman Ansh Day 24 Collection

सार

छोटे से बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमबैक किया है कि चौथे वीकेंड इसकी कमाई ने सबको चौंका दिया। बाते 4 दिन से लगातार यह फिल्म बजट से ज्यादा कमा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बड़े सितारों और भारी बजट वाली फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी बीच एक छोटी फिल्म ने पूरा गेम पलट दिया है। विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ रिलीज के शुरुआती दिनों में लगभग गायब सी नजर आई, मगर तीसरे हफ्ते के बाद इसकी किस्मत ने ऐसी करवट ली कि फिल्म की चर्चा तेज हो गई। सोशल मीडिया पर दर्शकों के अनुभव सामने आने के बाद सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ती गई। अब चौथे हफ्ते में इसकी कमाई जिस तरह रफ्तार पकड़ रही है, उसने ट्रेड और दर्शकों दोनों का ध्यान खींच लिया है। जानिए चौथे रविवार 'हनुमान अंश' ने कितना कलेक्शन किया....

कितनी रही 'हनुमान अंश' की चौथे रविवार की कमाई

2 घंटे 30 मिनट यानी 150 मिनट लंबी 'हनुमान अंश' ने सबसे बड़ा आंकड़ा चौथे रविवार यानी 24वें दिन बटोरा। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फिल्म ने रविवार को लगभग 12.75 करोड़ रुपए की कमाई की। यह 23वें दिन यानी चौथे शनिवार के कलेक्शन (9.25 करोड़ रुपए) मुकाबले लगभग 37.8 फीसदी ज्यादा है। खास बात यह है कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट लगभग 2 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस हिसाब से देखें तो चौथे रविवार को इस फिल्म ने लागत से लगभग 6 गुना से भी ज्यादा कमाई की। हालांकि, बजट के आंकड़ों को लेकर कहीं पुष्टि नहीं है। लेकिन यह सही है तो फिल्म बीते 4 दिन से लगातार बजट से ज्यादा कमाई कर रही है।

तीसरे गुरुवार को फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपए कमाए थे। फिर चौथे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 6.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि अगले दिन यानी चौथे शनिवार को कलेक्शन में 48.37 फीसदी का उछाल आया और फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 24वें दिन यानी चौथे रविवार को इसका कलेक्शन 12.75 करोड़ रुपए रहा।

24 दिन बाद कितना हुआ 'हनुमान अंश' का कुल कलेक्शन?

24वें बाद 'हनुमान अंश' का भारत में नेट कलेक्शन 40.13 करोड़ रुपए हो चुका है, जो रिपोर्टेड बजट (2 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 20 गुना से भी ज्यादा है। यानी फिल्म का प्रॉफिट 38.13 करोड़ रुपए हुआ। यह लागत का 1906 फीसदी से भी ज़्यादा है। भारत में 'हनुमान अंश' का ग्रॉस कलेक्शन 47.33 करोड़ रुपए हुआ है।

आखिर ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसे पलटा पूरा गेम?

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत इतनी धीमी रही कि फिल्म के लंबे समय तक टिकने की उम्मीद बेहद कम दिखाई दे रही थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने करीब 10 लाख रुपये कमाए और शुरुआती दो हफ्तों में इसका कलेक्शन लगभग 1.48 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया। लेकिन तीसरे हफ्ते में तस्वीर बदलने लगी। दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी और सोशल मीडिया पर इसके अनुभव शेयर होने लगे। धीरे-धीरे यही वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के लिए सबसे बड़ा प्रमोशन बन गया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे वीकेंड में फिल्म की कमाई 28.25 करोड़ रुपए हो चुकी है। अभी इस हफ्ते के 4 दिन बाकी हैं।

‘हनुमान अंश’ की कहानी और स्टार कास्ट में क्या खास है?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने महाराज-जी के नाम से मशहूर नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। कहानी उनकी आध्यात्मिक यात्रा, आस्था और जीवन में आए बदलावों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्माण स्वयंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और होली काऊ होम प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। इसके निर्माण से रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नागर और विशाल चतुर्वेदी जुड़े हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

महेश बाबू 51 की उम्र में भी कैसे हैं इतने फिट? इस एक चीज़ को हाथ तक नहीं लगाते
Toxic Collection Day 5: यश की ‘टॉक्सिक’ का हाल बेहाल! 5वें दिन गिरकर इतने CR पर पहुंचा कलेक्शन