'हनुमान अंश' की कमाई 200 करोड़ पार, धमाल 4 को पछाड़ा, 2026 की चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी

Published : Sep 12, 2026, 07:00 AM IST
Hanuman Ansh Day 36 Collection

सार

Hanuman Ansh Day 36 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ छठे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है और इसने इस सप्ताह में भी बंपर शुरुआत की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टिकना अक्सर शुरुआती दिनों के प्रदर्शन से तय होता है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस ट्रेंड को काफी हद तक पलट दिया है। रिलीज के बाद धीमी शुरुआत करने वाली यह फिल्म लगातार आगे बढ़ती रही और अब छठे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 36वें दिन भी फिल्म ने बंपर कमाई की है। खास बात यह है कि छठे शुक्रवार को फिल्म ग्रॉस कलेक्शन के मामले 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। ज़ल्दी ही यह नेट कमाई के मामले में भी इस आंकड़े को पार कर जाएगी। नजर इसके आगे के सफर और अंतिम बॉक्स ऑफिस नतीजे पर है।

हनुमान अंश ने छठे शुक्रवार कितना कलेक्शन किया?

ट्रेड ट्रेलर सैकनिल्क के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन यानी छठे शुक्रवार को भारत में नेट 10.50 करोड़ रुपए नेट कमाए हैं। यह 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार के कलेक्शन (10 करोड़ रुपए) के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा है। शुक्रवार को फिल्म का प्रदर्शन देशभर 5,743 शोज में हुआ और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 41.54% फीसदी रही। 36 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : ‘हनुमान अंश’ की 5वें हफ्ते सुनामी, 'धुरंधर' को बड़े अंतर से पछाड़ बनी इतिहास की नं. 1 फिल्म

फिल्म की शोवाइज ऑक्यूपेंसी पर एक नजर:-

शो टाइमऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शोज13.54%
दोपहर के शोज39.46%
शाम के शोज46.15%
रात के शोज60.54%
ओवरऑल ऑक्यूपेंसी41.54%

हनुमान अंश वीक वाइज कलेक्शन

  • पहला हफ्ता : 1.08 करोड़ रुपए
  • दूसरा हफ्ता : 40 लाख
  • तीसरा हफ्ता : 10.40 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता : 61 करोड़ रुपए
  • पांचवां हफ्ता : 90.25 करोड़ रुपए
  • छठा शुक्रवार : 10.50 करोड़ करोड़ रुपए

2026 की चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी ‘हनुमान अंश’

‘हनुमान अंश’ ने भारत में कमाई के मामले में अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को पीछे छोड़ दिया है। अब यह 2026 की चौथी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म है। ये रही टॉप 5 की लिस्ट:-

  1. धुरंधर 2 : द रिवेंज : 1,081 करोड़ रुपए
  2. बॉर्डर 2 : 329 करोड़ रुपए
  3. भूत बंगला : 182 करोड़ रुपए
  4. हनुमान अंश : 173.63 करोड़ रुपए
  5. धमाल 4 : 168 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Haiwaan Collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की बेहद धीमी शुरुआत, पहले दिन कर पाई बस इतनी कमाई

हनुमान अंश फिल्म की कहानी और कास्ट

विशाल चतुर्वेदी की लिखी और निर्देशित यह फिल्म नीम करोली बाबा यानी महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित आध्यात्मिक ड्रामा है। शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जबकि विहान शेडगे कहानी के दूसरे चरण में महाराज जी की भूमिका में हैं। चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 7 अगस्त 2026 को भारत में रिलीज हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Haiwaan Cast Fee: अक्षय कुमार ने ली 54 करोड़ फीस? ‘हैवान’ के लिए सैफ अली खान को मिले सबसे कम पैसे, प्रियदर्शन की फीस भी ज्यादा
Haiwaan Collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ की बेहद धीमी शुरुआत, पहले दिन कर पाई बस इतनी कमाई