अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने पहले दिन धीमी शुरुआत की। ‘हनुमान अंश’ की सुनामी और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच अक्षय कुमार की फिल्म का संभलना मुश्किल हो रहा है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत मिली है। पॉजिटिव मूवी रिव्यूज और पब्लिक रिएक्शंस के बावजूद यह फिल्म पहले दिन बड़ा आंकड़ा जुटाती नज़र नहीं आ रही है। हालांकि, इसके पीछे की वजह पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाए बैठीं दो फ़िल्में 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' हैं। खासकर 'हनुमान अंश' की सुनामी में 'हैवान' का संभल पाना मुश्किल हो रहा है, जो छठे हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है।

'हैवान' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हैवान' को जितनी कमज़ोर ओपनिंग मिली है, उतनी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। क्योंकि इसके ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही यह लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को निराशा हाथ लगी। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'हैवान' ने पहले दिन शाम 7 बजे तक लगभग 2.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 2.41 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : 'हैवान' एडवांस बुकिंग से नेट 1 करोड़ भी न कमा सकी! पहले दिन की टिकट बिक्री कर देगी हैरान!

हैवान की ऑक्यूपेंसी कैसी रही

शुक्रवार को 'हैवान' देशभर में 5,624 शोज में दिखाई गई। और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 9.62 फीसदी रही। अगर शो टाइम के हिसाब से देखें तो फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुछ इस प्रकार रही:-

शो टाइमऑक्यूपेंसी प्रतिशत
सुबह के शोज5.92 %
दोपहर के शोज12.15 %
शाम के शोज12%
रात के शोजNA
ओवरऑल ऑक्यूपेंसी9.62%

यह भी पढ़ें : Haiwaan Film Review: क्यों देखें अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 'हैवान'? यहां पढ़ें पूरा रिव्यू

'हैवान' के बारे में

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हैवान' 2016 में उन्हीं की निर्देशित मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, बोमन ईरानी, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म का बजट 100-115 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।