'हनुमान अंश' भारत में 300 करोड़ क्लब से कितनी दूर? 47वें दिन शानदार ग्रोथ के साथ कूटे इतने करोड़

Published : Sep 23, 2026, 07:00 AM IST
Hanuman Ansh Day 47 Box Office Collection

सार

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के बीच एक कम बजट की फिल्म ने ऐसा खेल पलटा कि अब 300 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंच गई है। जानिए ‘हनुमान अंश’ की कमाई की पूरी कहानी।

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म की चर्चा है, जिसकी रफ्तार ने ट्रेड से लेकर दर्शकों तक को हैरान कर दिया है। जिस फिल्म को शुरुआती दौर में थिएटर्स में टिके रहना मुश्किल लग रहा था, वही अब लगातार अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। खास बात यह है कि इसके सामने बड़े स्टार्स और भारी बजट वाली फिल्मों का दौर भी आया, लेकिन इसकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा। अब फिल्म ने रिलीज के सातवें हफ्ते में भी ऐसा आंकड़ा छुआ है, जिसने इसके अगले पड़ाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। आखिर कैसे बदली इसकी पूरी कहानी?

47वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने कितनी कमाई की?

अब फिल्म के 47वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने 4.90 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। यह 46वें दिन की कमाई (4.15 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 18.1 फीसदी ज्यादा है। वीकडे पर भी इतनी मजबूत कमाई फिल्म की मौजूदा रफ्तार को दिखाती है। खास बात यह है कि जहां नई रिलीज फिल्मों के लिए लंबे समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना चुनौती बन रहा है, वहीं यह फिल्म अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है।

280 करोड़ पार पहुंचा 'हनुमान अंश' का नेट कलेक्शन

47वें दिन की कमाई जुड़ने के बाद ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 280 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी 331.70 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। यानी महज 1.8 करोड़ रुपए के बजट से शुरू हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में अपनी लागत से कई गुना बड़ा आंकड़ा खड़ा कर दिया है।

अब 300 करोड़ क्लब पर टिकी ‘हनुमान अंश’ की नजर

फिल्म की मौजूदा स्पीड को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘हनुमान अंश’ 300 करोड़ का आंकड़ा कब पार करेगी। अभी यह इस आंकड़े से सिर्फ लगभग 20 करोड़ रुपए दूर है। दिए गए अनुमान के मुताबिक अगर इसकी रफ्तार इसी तरह बनी रहती है, तो अगले वीकेंड तक फिल्म इस बड़े माइलस्टोन तक पहुंच सकती है। यानी जो फिल्म कभी थिएटर्स से हटने की कगार पर थी, उसकी नजर अब एक ऐसे क्लब पर है, जहां पहुंचना शुरुआत में दूर की बात लग रहा था।

हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर बदली किस्मत

हम बात कर रहे हैं विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ की। फिल्म में शोभिनव सत्य लीड रोल में हैं और इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी है। करीब 1.8 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म शुरुआत में उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी थी। पहले दो हफ्तों की धीमी कमाई के बाद इसके थिएटर्स से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने ग्रोथ पकड़ी और अब 7वें हफ्ते में भी यह शान के साथ टिकी हुई है। हनुमान अंश का वीक वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

  • पहला हफ्ता : 1.08 करोड़ रुपए
  • दूसरा हफ्ता : 40 लाख रुपए
  • तीसरा हफ्ता : 10.40 करोड़ रुपए
  • चौथा हफ्ता : 61 करोड़ रुपए
  • पांचवां हफ्ता : 90.25 करोड़ रुपए
  • छठा हफ्ता : 80.25 करोड़ रुपए
  • सातवां हफ्ता : 37.55 करोड़ रुपए (5 दिन में)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सुनीता के सवालों के बीच बड़ा ट्विस्ट! गोविंदा कोमल रानी संग फिर दिखे, वायरल हुआ वीडियो
भारत के इस गांव में जिंदगी गुजार रहीं कैटरीना कैफ की मां, ना AC ना बिजली, क्यों जी रहीं ऐसी लाइफ?