
देशभर में फिल्म ‘हनुमान अंश’ छाई हुई है। आध्यात्मिक कहानी और नीम करोली बाबा के जीवन को पर्दे पर उतारने की वजह से इस फिल्म की चर्चा लोग कर रहे हैं। फिल्म की कहानी के साथ इसका संगीत भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि फिल्म के म्यूजिक से इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना चुके भजन गायक कृष्ण दास का नाम भी जुड़ा है। कृष्ण दास ने फिल्म के लिए ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘श्री राम जय राम’ जैसे भक्ति गीत गाएं हैं। क्या आप जानते हैं कि कृष्ण दास अमेरिकी हैं और इनका नाम जेफ कैगल है। जानिए कैसे जेफ कैगल नीम करोली बाबा से जुड़े।
कृष्ण दास का जन्म अमेरिका में जेफ कैगल के रूप में हुआ था। संगीत से जुड़े जेफ की जिंदगी ने एक समय ऐसा मोड़ लिया, जब उनका रुझान भारतीय आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ने लगा। अमेरिकी स्प्रिचुअल टीचर राम दास की मदद से जेफ को नीम करोली बाबा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वह भारत आए और उत्तराखंड स्थित कैंची धाम पहुंचे।
कृष्ण दास ने बाद में नीम करोली बाबा को अपना गुरु माना। जेफ कैगल यानी कृष्ण दास ने कीर्तन और भक्ति संगीत की साधना को अपनाया। फिल्म हनुमान अंश में जेफ ने 2 गाने भी गाएं हैं। फिल्म के साउंडट्रैक में उनके ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘श्री राम जय राम’ गीत शामिल हैं।
और पढ़ें: Hanuman Ansh Viral Song: 'हनुमान अंश' गाना 'पार्वती' हो रहा जमकर वायरल, जानिए इसकी पूरी कहानी
कृष्ण दास की आध्यात्मिक यात्रा सिर्फ नाम बदलने की कहानी नहीं है, बल्कि उनके जीवन में आए बड़े बदलाव की कहानी है। नीम करोली बाबा के संपर्क में आने के बाद जेफ भक्ति और कीर्तन को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया। वो बताते हैं कि बाबा ने उनसे अमेरिका में सेवा करने को लेकर सवाल किया था। इसके बाद उन्होंने भक्ति संगीत के जरिए लोगों तक आध्यात्मिक संदेश पहुंचाने का रास्ता चुना और पश्चिमी देशों में भी राम नाम और हनुमान भक्ति को लोकप्रिय बनाया।
और पढ़ें: Mirzapur The Movie X Review:'मिर्ज़ापुर...' में मुन्ना भैया की वापसी ने काटा बवाल, क्या बोले लोग?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।