'हनुमान अंश' के आगे छूटे 'धुरंधर' के पसीने! 34वें दिन की कमाई ने पलट दिया पूरा खेल

Published : Sep 09, 2026, 09:15 PM IST
Hanuman ansh vs dhurandhar collection

सार

Hanuman Ansh Collection: हनुमान अंश ने 34वें दिन (रात 8 बजे तक) ₹6.47 करोड़ नेट कमाए, जबकि Dhurandhar का 34वें दिन का पूरा कलेक्शन इससे काफी कम रहा था।

Hanuman Ansh vs Dhurandhar: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कमाई से हर किसी को चौंका दिया है। 30 दिन बाद जहां ज्यादातर फिल्में टिकट खिड़की पर दम तोड़ देती हैं, वहीं नीम करोली बाबा के जीवन पर बेस्ड फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा 34वें दिन भी जारी है। फिल्म ने 34वें दिन की कमाई के मामले में रणवीर सिंह की धुरंधर को काफी पीछे छोड़ दिया है।

34th day: धुरंधर vs हनुमान अंश

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों पर गौर करें तो रिलीज के 34वें दिन यानी 5वें बुधवार को रणवीर सिंह की धुरंधर ने जहां देशभर में 8822 शोज से ₹4.25Cr की कमाई की थी, वहीं हनुमान अंश ने महज रात 8 बजे तक ही 6953 शोज के जरिये 6.47Cr रुपए कमा लिए थे। यानी हनुमान अंश ने दिनभर की कमाई का फाइनल आंकड़ा आने से पहले ही धुरंधर से 2.22 करोड़ रुपए ज्यादा कमा लिए।

कितना पहुंचा हनुमान अंश का नेट कलेक्शन?

इस कमाई के साथ भारत में ‘हनुमान अंश’ का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹176.49 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹149.35 करोड़ हो गया है। हालांकि, फिल्म के भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। बता दें कि महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश ने रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपए की कमाई की थी। तब किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

ये भी पढ़ें : Hanuman Ansh Collection Day 34: 34वें दिन कितनी रही हनुमान अंश की कमाई, 10000% प्रॉफिट से सिर्फ इतनी दूर

17वें दिन 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार

रिलीज के 16 दिन तक फिल्म की कमाई महज 10 लाख से 85 लाख के बीच थी। लेकिन 17वें दिन अचानक इसमें तेज उछाल देखने को मिला और कलेक्शन बढ़कर ₹2.20Cr पहुंच गया। इसके बाद तो फिल्म ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 22वें दिन फिल्म ने ₹6.25Cr, 23वें दिन ₹9.25Cr, 24वें दिन ₹12.75Cr, 25वें दिन ₹5.50Cr, 26वें दिन ₹8.50Cr, 27वें दिन ₹7.75Cr, 28वें दिन ₹11.00Cr, 29वें दिन ₹10.00Cr, 30वें दिन ₹16.50Cr, 31वें दिन ₹22.75Cr, 32वें दिन ₹10.00Cr और 33वें दिन ₹10.75Cr रहा।

2 करोड़ की मूवी ने की 75 गुना कमाई

महज 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश का भारत में कुल नेट कलेक्शन (टैक्स कटौती के बाद) ₹149.35 करोड़ हो गया है। यानी फिल्म ने अपने बजट से 75 गुना अधिक कमाई कर ली है। खास बात ये है कि अब भी इस फिल्म को थिएटर में अच्छे-खासे दर्शक मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि मूवी जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शोभिनव सत्‍या (Shobhinaw Satyaa) ने इसमें नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि वह शुरुआत में इस भूमिका के लिए तय नहीं थे। शूटिंग के पहले दिन मूल लीड एक्टर के बीमार पड़ने के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी। उनके अलावा विहान शेडगे 13 साल के महाराज जी की भूमिका में हैं। वहीं, एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी फिल्म में रंबेटी शर्मा की भूमिका में नजर आती हैं। अनिल रस्तोगी ने मूवी में महंत जी का किरदार निभाया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 Box Office: 3 दिन में 100 करोड़ कमाई? अजय देवगन के सामने बड़ा रिकॉर्ड
Hanuman Ansh की सक्सेस से परेशान, शोभिनव सत्य के हर जगह पैर छू रहे लोग, जानें क्यों?