‘हनुमान अंश’ मूवी ने महज 2 करोड़ के बजट में 34 दिनों में ही 146 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने अब तक 8000% ROI दर्ज किया और जल्द ये 10,000% के करीब पहुंचने वाली है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित यह भक्ति-प्रधान फिल्म लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। 34वें दिन तक, 'हनुमान अंश' अभी 5211 शो में चल रही है और इसने बुधवार 9 सितंबर को शाम 6 बजे तक ₹3.73 करोड़ की नेट कमाई की है।
हनुमान अंश ने भारत में कमाए 146 करोड़
बुधवार शाम 6 बजे तक फिल्म हनुमान अंश का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹173.26 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹146.61 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है। फिल्म की यह कमाई उसके छोटे बजट (करीब 2 करोड़) के मुकाबले बेहद बड़ी है और इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को असाधारण बताया जा रहा है।
10,000% ROI के आंकड़े से 39 करोड़ दूर
‘हनुमान अंश’ अब बॉक्स ऑफिस पर 10,000% ROI यानी निवेश पर 10,000 प्रतिशत रिटर्न हासिल करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को 10,000% ROI तक पहुंचने के लिए कुल 181.8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा। मौजूदा 143.13 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के हिसाब से फिल्म इस आंकड़े से करीब 39 करोड़ रुपये दूर है।
33वें दिन कमाए 10.75 करोड़
फिल्म ने 33वें दिन यानी 8 सितंबर (पांचवें मंगलवार) को 10.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। बजट के हिसाब से फिल्म अब तक 8000% का ROI दर्ज किया है। फिल्म की कमाई जिस तरह जारी है, उससे यह 10,000% ROI के बेहद बड़े आंकड़े की तरफ बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें : Hanuman Ansh का एक और कारनामा, CM योगी ने की विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्य से मुलाकात
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी को ‘हनुमान अंश’ ने कैसे दी पटखनी?
फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तुलना बड़े बजट की ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी से भी की जा रही है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ शामिल हैं। बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ का ROI प्रतिशत ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के कुल रिटर्न मार्जिन से 2066% अधिक है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ के 427% मुनाफे की तुलना में ‘हनुमान अंश’ का ROI करीब 18 गुना ज्यादा बताया गया है।
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने कमाए 2080.81 करोड़
‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी को कुल 450 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इसमें पार्ट 1 का बजट 225 करोड़ रुपये और पार्ट 2 का बजट भी 225 करोड़ रुपये बताया गया है। दोनों फिल्मों ने मिलकर भारत में 2080.81 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें ‘धुरंधर’ की नेट कमाई 894.49 करोड़ रुपये और ‘धुरंधर 2’ की नेट कमाई 1186.32 करोड़ रुपये बताई गई है। इस हिसाब से दोनों फिल्मों का कुल नेट प्रॉफिट 1630.81 करोड़ रुपये रहा और फ्रैंचाइजी ने 362.40% का ROI दर्ज किया। इसके मुकाबले सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ ने 146 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके 8000% ROI हासिल किया है। इस आधार पर तुलना करें तो 'हनुमान अंश' का रिटर्न प्रतिशत ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के मुकाबले काफी अधिक है।
‘हनुमान अंश’ की हफ्ते-दर-हफ्ते कमाई
- पहला हफ्ता: 1.08 करोड़ रुपये
- दूसरा हफ्ता: 40 लाख रुपये
- तीसरा हफ्ता: 10.4 करोड़ रुपये
- चौथा हफ्ता: 61 करोड़ रुपये
- 29वां दिन: 10 करोड़ रुपये
- 30वां दिन: 16.5 करोड़ रुपये
- 31वां दिन: 22.75 करोड़ रुपये
- 32वां दिन: 10 करोड़ रुपये
- 33वां दिन: 10.75 करोड़ रुपये
- 34वां दिन: ₹3.73 Cr (शाम 6 बजे तक)
- कुल नेट कलेक्शन: 146.61 करोड़ रुपये


