Hanuman Ansh Team Meets Yogi Adityanath: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। अब हाल ही में फिल्म की टीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सक्सेस लगातार सुर्खियां बटोर रही है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी नीम करौली बाबा की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बेस्ड यह फिल्म अब एक बड़ी बॉक्स ऑफिस फेनोमेनन बन चुकी है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, लीड एक्टर शोभिनव सत्य और टीम के अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान फिल्म और नीम करौली बाबा से जुड़े आध्यात्मिक पहलुओं पर चर्चा हुई।
लखनऊ में सीएम योगी से मिले ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स
‘हनुमान अंश’ की पूरी टीम ने लखनऊ स्थित सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्य ने फिल्म बनाने के अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए। सीएम ऑफिस की ओर से भी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जिनमें योगी आदित्यनाथ फिल्म की टीम के साथ नजर आए। टीम ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात को खास अनुभव बताया।
और पढ़ें - Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस में 4 फीमेल कंटेस्टेंट नॉमिनेट, कौन होगा पहले हफ्ते बाहर?
सीएम योगी ने फिल्म के अहम सीन्स देखे
मुलाकात के दौरान ‘हनुमान अंश’ के कुछ अहम सीन्स पर भी चर्चा हुई। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में नीम करौली बाबा और नाथ संप्रदाय के संतों के बीच संबंध और मुलाकातों को दिखाया गया है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि नीम करौली बाबा अपने शुरुआती आध्यात्मिक दौर में नाथ परंपरा के संतों के संपर्क में रहे थे। फिल्म में उनकी आध्यात्मिक यात्रा के इसी पहलू को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्य की हुई तारीफ
‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बीच फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और लीड एक्टर शोभिनव सत्य को भी काफी तारीफ मिल रही है। खासकर शोभिनव सत्य ने फिल्म में नीम करौली बाबा का रोल निभाया है। फिल्म के लिए उनके किरदार की तैयारी भी चर्चा में रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शोभिनव ने इस रोल में खुद को ढालने के लिए एक मंदिर में रहकर और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर किरदार को समझने की कोशिश की थी।
सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मचाया तहलका
‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी बॉक्स ऑफिस जर्नी है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग से शुरुआत की थी। शुरुआत में इसके पास लिमिटेड स्क्रीन्स थीं, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म के शोज और स्क्रीन्स बढ़ते गए। फिल्म ने पांचवें हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए रखी और बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स को टक्कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 132 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका था, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 156 करोड़ रुपये बताया गया।
और पढ़ें - बॉक्स ऑफिस हिस्ट्री रिपीट! ‘हनुमान अंश’ ने 51 साल बाद दोहराया ‘जय संतोषी मां’ का इतिहास
170 करोड़ के करीब पहुंचा ग्रॉस कलेक्शन
लेटेस्ट रिपोर्ट्स में फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 170 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की बात सामने आई है। कम बजट को देखते हुए यह आंकड़ा बेहद बड़ा माना जा रहा है। फिल्म की इस सक्सेस को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी 2026 की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरीज में से एक बताया है।
उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हो चुकी है फिल्म
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड से भी बड़ा सपोर्ट मिला है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद इसे एक मस्ट-वॉच स्पिरिचुअल फिल्म बताया था और राज्य में इसे टैक्स-फ्री किए जाने की घोषणा की थी। फिल्म का नीम करौली बाबा और कैंची धाम से गहरा कनेक्शन है, जिसकी वजह से उत्तराखंड में इसे लेकर खास इमोशनल कनेक्शन देखने को मिला।
क्या उत्तर प्रदेश में भी टैक्स-फ्री होगी ‘हनुमान अंश’?
सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अब यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या फिल्म को उत्तर प्रदेश में भी टैक्स-फ्री किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। यानी अभी इसे सिर्फ कयास के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अगर उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स बेनिफिट मिलता है तो इसकी ऑडियंस पहुंच और बढ़ सकती है।
11 सितंबर को इंटरनेशनल रिलीज होगी फिल्म
भारत में शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब ‘हनुमान अंश’ की इंटरनेशनल रिलीज की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को भारत के बाहर रिलीज होने वाली है। फिल्म की इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स के ओवरसीज नेटवर्क ने संभाली है। 11 सितंबर की तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि यह नीम करौली बाबा की 53वीं महासमाधि वर्षगांठ है।
