डरावनी कहानी का जबरदस्त असर! ‘हॉन्टेड 3D’ ने वर्ल्डवाइड कमाई से सबको चौंकाया

Published : Jun 24, 2026, 12:14 PM IST
haunted 3d echoes of the past collection day 12 mahaakshay chakraborty horror film worldwide box office cover budget

सार

Haunted 3D: Echoes of the Past Collection Day 12: हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट ने 12वें दिन कितनी कमाई की? हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट का बजट कितना है? हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है?

हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया। फिल्म ने रिलीज के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने डर और सस्पेंस से दर्शकों को खूब आकर्षित किया। रिलीज के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार चर्चा में रही और दुनियाभर में शानदार कलेक्शन दर्ज किया। 3D टेक्नोलॉजी और भूतिया कहानी के दम पर फिल्म ने हॉरर जोनर में नया एक्सपीरियंस दिया। इसी बीच फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। आइए, जानते हैं इस डरावनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस, वर्ल्डवाइड कमाई और फिल्म से जुड़ी खास बातें। वहीं, क्यों बनी ये फिल्म दर्शकों की पसंद और कैसे इसने कम बजट में बड़ी सफलता हासिल की, पूरी जानकारी नीचे पढ़ें...

हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट का कलेक्शन

मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट की रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और लोग इसे देखना पसंद कर रहे हैं। डायरेक्टर विक्रम भट्ट की इस फिल्म ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया था और शानदार कमाई की। हालांकि, अब फिल्म की कमाई करोड़ों से लाखों में पहुंच गई है। फिर भी मूवी ने अपना बजट कवर कर लिया है। इसी बीच फिल्म के 12वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 12वें दिन 27 लाख का बिजनेस किया। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 17.96 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21.06 करोड़ हो गया है। फिल्म के 34,412 शोज दुनियाभर में चल रहे हैं।

हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट ने ओपनिंग डे पर 2.95 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसने 3.84 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इसकी कमाई 4.25 करोड़ रही। चौथे दिन इसने 2.34 करोड़ और पांचवें दिन 2.30 करोड़ का कारोबार किया। पहले वीकेंड फिल्म ने 15.90 करोड़ कमाए। 8वें दिन से इसकी कमाई करोड़ों से लाखों पर आ गई। इसने 59 लाख का बिजनेस किया। 9वें दिन 59 लाख, 10वें दिन 65 लाख, 11 दिन 31 लाख का कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म को 15 करोड़ के बजट के बजट में बनाया गया है और इसने अपनी लागत वसूल कर ली है।

हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट के बारे में

2 घंटे 18 मिनट की फिल्म हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा ने किया है। बता दें कि ये एक रोमांटिक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे लीड रोल में हैं। इसे आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स, प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड और वीएसबी पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। ये 2011 की फिल्म हॉन्टेड 3D का स्पिरिचुअल सीक्वल है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

वरुण धवन की ऑन-स्क्रीन मां बनकर मौनी रॉय को आया मजा, 1 साल छोटे एक्टर को लेकर कही ये बात
तारक मेहता: शो में पूरा परिवार, असल लाइफ में 'पोपटलाल', TMKOC के इन 5 स्टार की नहीं हुई शादी