
टीवी का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) पिछले 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के किरदारों को फैंस अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में भी खास दिलचस्पी रखते हैं। दिलचस्प बात यह है कि शो में कई कलाकार शादीशुदा किरदार निभा रहे हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। कोई अपने करियर पर फोकस कर रहा है तो कोई अपनी पसंदीदा लाइफस्टाइल जी रहा है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो स्क्रीन पर फैमिली मैन या फैमिली वुमन हैं, लेकिन रियल लाइफ में अब भी सिंगल हैं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले निर्मल सोनी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शो में उनकी पत्नी और बेटा भी दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। 47 साल के हो चुके निर्मल सोनी अपनी कॉमिक एक्टिंग और सहज अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें : क्या करती हैं 'तारक मेहता' के बापू जी की पत्नी? खूबसूरती में हीरोइनों को देती हैं मात
शो में अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली नेहा मेहता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 48 साल की नेहा आज भी अनमैरिड हैं। लंबे समय तक शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए इसे छोड़ दिया, लेकिन निजी जीवन को लेकर हमेशा बेहद प्राइवेट रही हैं।
रोशन सिंह सोढ़ी का यादगार किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह की अब तक शादी नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इसी बीच वे घर छोड़कर चले गए और यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया। फिलहाल वह अपने करियर और नए अवसरों पर ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे 53 साल के हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें : कौन यह दिग्गज, जिसने अक्षय कुमार संग काम करने मांगी उनसे ज्यादा फीस, नहीं मिली तो ठुकरा दिया ऑफर
शो की सबसे चर्चित कलाकारों में से एक मुनमुन दत्ता भी अब तक सिंगल हैं। अय्यर की पत्नी 'बबीता जी' के किरदार ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। 38 साल की मुनमुन अभिनय के साथ-साथ ट्रैवलिंग और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चाएं होती हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।
TMKOC में कृष्णन अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे 45 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरेक्शन के दौरान कहा था कि वे अपनी शादी न होने की वजह नहीं जानते, लेकिन असल जिंदगी में वे पोपटलाल (तारक मेहता में श्याम पाठक का किरदार) हैं। वैसे 2021 में उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन किसी वजह से यह हो नहीं पाई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।