'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के चंपक चाचा यानी अमित भट्ट की रियल लाइफ ऑनस्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग है। जानिए पत्नी, जुड़वां बेटों और फैमिली लाइफ की पूरी कहानी।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में'चंपक चाचा' बनकर करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाले अमित भट्ट टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर कलाकारों में गिने जाते हैं। शो में वह जेठालाल (दिलीप जोशी) के बुजुर्ग पिता का किरदार निभाते हैं, लेकिन उनकी असली जिंदगी स्क्रीन पर दिखने वाली छवि से काफी अलग है। अमित भट्ट की पत्नी हेल्थकेयर इंडस्ट्री की जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट हैं, जबकि उनके जुड़वां बेटे अब युवा हो चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि शो में बुजुर्ग किरदार निभाने वाले अमित असल जिंदगी में अपने ऑनस्क्रीन बेटे दिलीप जोशी से उम्र में छोटे हैं। आइए जानते हैं उनकी फैमिली और निजी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित भट्ट को 'चंपक चाचा' बनकर मिली घर-घर पहचान

टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने कई कलाकारों की किस्मत बदल दी। इन्हीं में अमित भट्ट का नाम भी शामिल है। शो में 'चंपकलाल गड़ा' यानी 'बापूजी' का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सादगी भरी एक्टिंग आज भी शो की सबसे बड़ी ताकतों में गिनी जाती है।

यह भी पढ़ें : एक वायरल खबर कैसे बदल देती है जिंदगी? 21 मिनट की फिल्म बांद्रा बॉय में दिखेगा मीडिया का छुपा सच!

कौन हैं चंपक चाचा यानी अमित भट्ट की पत्नी?

अमित भट्ट की पत्नी का नाम कृति भट्ट है। वह पेशे से एक क्वालिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। हेल्थ और न्यूट्रिशन सेक्टर में उनकी अच्छी पहचान है। लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने प्रोफेशनल व पर्सनल जीवन से जुड़े अपडेट साझा करती हैं।

कब हुई अमित भट्ट और कृति की शादी?

अमित भट्ट और कृति भट्ट ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों की शादी को ढाई दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े होने के बावजूद इस कपल ने अपनी निजी जिंदगी को काफी संतुलित और विवादों से दूर रखा है। शादी के चार साल बाद यानी 2003 में अमित और कृति जुड़वां बेटों देव भट्ट और दीप भट्ट के पैरेंट्स बने। दोनों बेटे अब लगभग 23 साल के हो चुके हैं।

हालांकि दोनों बेटे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी परिवार की तस्वीरों में नजर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी और डाउन टू अर्थ अंदाज की खूब तारीफ करते हैं।

यह भी पढ़ें : 150 मिनट की फिल्म में 19 सीन ऐसे कि मचा था बवाल, TV - OTT वाले चाह कर भी नहीं कर सकते रिलीज

ट्रैवलिंग है अमित भट्ट और कृति भट्ट का पसंदीदा शौक

अमित और कृति को घूमने-फिरने का काफी शौक है। दोनों अक्सर छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनकी ट्रैवल फोटोज में मजबूत बॉन्डिंग और परिवार के प्रति लगाव साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं।

दिलचस्प तथ्य: ऑनस्क्रीन बेटे से छोटे हैं अमित भट्ट

शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि शो में दिलीप जोशी के पिता का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट असल जिंदगी में उनसे उम्र में छोटे हैं। दोनों के बीच करीब पांच साल का उम्र का अंतर है। अमित भट्ट जहां 53 साल के हैं तो वहीं दिलीप जोशी 58 साल के हो चुके हैं। बावजूद इसके, अमित ने अपनी एक्टिंग से 'बापूजी' के किरदार को इतना जीवंत बनाया कि दर्शकों को कभी यह फर्क महसूस नहीं हुआ।