होली का रंग हर तरफ देखने को मिल रहा है। देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। वैसे, जो होली खेलना पसंद नहीं करते हैं उनके लिए एक बेहतीरन ऑप्शन हैं। वे घर बैठे एक्शन-थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्में ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
होली यानी छुट्टी का दिन। कई लोग ऐसे भी है, जिन्हें होली खेलना ज्यादा पसंद नहीं है, तो वे ओटीटी पर शानदार रोमांटिक, फैमिली ड्रामा और एक्शन मूवीज देख सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
27
फिल्म शोले
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की एक्शन पैक्ड फिल्म शोले को होली के मौके पर आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। इसमें होली का रंग भी देखने को मिलेगा। मूवी को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की होली के रंग में रंगी ये जवानी है दीवानी एक रोमांटिक और इमोशनल फिल्म है। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
47
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया
वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें भी होली की मस्ती दिखाई गई है। मूवी को ओटीटी नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
57
फिल्म मोहब्बतें
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की मोहब्बतें एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस शानदार कहानी वाली मल्टी स्टारर फिल्म को आप ओटीटी अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
67
फिल्म बागबान
अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म बागबान एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है। सलमान खान के साथ वाली इस मूवी में होली सेलिब्रेशन भी दिखाया गया है। इसे जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
77
फिल्म डर
सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला की डर एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें रोमांस के साथ डर भी देखने को मिलता है। इसमें भी होली दिखाई गई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।