रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से खास तक रंगों की मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। वैसे, तो बॉलीवुड सेलेब्स जमकर होली खेलना पसंद करते हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी है, जिन्हें रंग खेलना पसंद नहीं है। जानते हैं इनके बारे में…
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सालों से होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इंडस्ट्री की कुछ यादगार होली आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। हालांकि, कुछ सेलेब्स को होली पसंद नहीं है।
28
तापसी पन्नू
बताया जाता है कि तापसी पन्नू रंगों के त्योहार होली से दूर रहती है। खबरों की मानें तो उनके परिवार में भी कोई होली खेलना पसंद नहीं करता है। इस खास दिन भी तापसी अपने काम में बिजी रहती हैं।
करीना कपूर के दादा राज कपूर की होली पार्टी आज भी लोग याद करते हैं। हालांकि, करीना को होली खेलना पसंद नहीं। करीना के होली ना खेलने की वजह काफी इमोशनल हैं। कहा जाता है कि अपने दादा के निधन के बाद से ही उन्होंने रंग खेलना बंद कर दिया था।
48
टाइगर श्रॉफ
होली खेलना टाइगर श्रॉफ को भी पसंद नहीं है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें होली पर पानी की बर्बादी पसंद नहीं है। इसलिए वे केमिकल रंगों से दूर रहते हैं।
58
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। बताया जाता है कि वे बहुत ज्यादा सफाई पसंद है और वे रंगों से दूर रहते हैं। होली वाले दिन वे अपने घर पर ही पसंद करते हैं।
68
कृति सेनन
वैसे, तो कृति सेनन को रंगों का त्योहार होली पसंद लेकिन स्कीन खराब होने के डर से वे रंगों से दूर रहती है। हालांकि, थोड़ा बहुत हर्बल कलर लगाती हैं।
78
जॉन अब्राहम
होली खेलना जॉन अब्राहम को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इस त्योहार के बहाने लोग एक-दूसरे का गलत फायदा उठाते हैं। साथ ही केमिकल रंगों से नुकसान भी होता है।
88
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में अगर कोई होली सीन हो तो उसे करने में उन्हें काफी दिक्कत होती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।