Dubai Crisis में फंसीं सोनल चौहान सुरक्षित घर लौटीं, PM मोदी से मांगी थी मदद

Published : Mar 03, 2026, 05:32 PM IST

Middle East Crisis के कारण फ्लाइट रद्द होने से कई इंडियन सेलेब्स दुबई में फंस गए थे। इनमें एक्ट्रेस सोनल चौहान भी शामिल हैं, जो 3 मार्च को मुंबई लौट आईं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया।संकट के बीच उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी थी।

PREV
15
दुबई में फंसीं सोनल चौहान सुरक्षित मुंबई लौटीं

मिडिल ईस्ट संकट के चलते फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थीं, जिससे सोनल दुबई में फंस गईं। 3 मार्च को वे मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आईं। डेनिम्स, व्हाइट टैंक टॉप और लेदर जैकेट में उन्होंने एंट्री की, लेकिन पैपराजी से बातचीत नहीं की।

25
सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर दी वापसी की अपडेट

सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुबई से वापसी की झलक दिखाई। उन्होंने अपनी फ्लाइट की तस्वीर शेयर करते हुए बैकग्राउंड में 'I am coming home' गाना लगाया, जिससे फैंस को उनकी सुरक्षित वापसी की जानकारी मिली।

35
सोनल चौहान ने PM मोदी से की थी सार्वजनिक अपील

घर वापसी में दिक्कत आने पर सोनल ने X (पहले ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र को टैग करते हुए लिखा था, "माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के कारण दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है। सुरक्षित घर वापसी के लिए मैं सरकार से मार्गदर्शन का विनम्र अनुरोध करती हूं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मैं आभारी रहूंगी।" कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ ने ट्रोल भी किया।

45
दुबई में फंसे ये सेलेब्स भी भारत लौटे

सोनल के अलावा ईशा गुप्ता, पीवी सिंधु, अजित कुमार, एरिका फर्नांडिस समेत कई अन्य सेलेब्स भी यूएई में फंसे थे। ईशा और पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर सुरक्षित घर लौटने की पुष्टि की।

55
सोनल चौहान की अपकमिंग फ़िल्में

सोनल ने 2008 की फिल्म 'Jannat' में इमरान हाशमी के साथ डेब्यू कर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उनकी आने वाली फिल्मों में Mirzapur: The Film शामिल है, जिसमें वे अली फज़ल और पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आएंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories