
हनी सिंह का एक बयान वक्त-वक्त पर सोशल मीडिया पर लौट आता है: "मेरी 562 गर्लफ्रेंड हैं, पर एक दिन में सबको छोड़ दूंगा।" सुनने में ही अजीब लगता है, तो सवाल उठना लाजमी है कि आखिर वो कौन-सी हीरोइन थी, जिसके लिए रैपर इतना बड़ा दावा कर बैठे? और जिसके लिए यह दावा किया गया, उसने इस पर क्या कहा था? जवाब है एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह। लेकिन एक बात पहले ही साफ कर दें, यह कोई नई खबर नहीं है। यह किस्सा करीब 2013 का है, जब यह इंटरव्यू खूब चर्चा में रहा था। अब यह एक बार फिर वायरल हो रहा है।
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी 562 गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन चित्रांगदा सिंह मिल जाएं तो वे सबको एक दिन में छोड़ सकते हैं। तारीफ में उन्होंने यह भी कहा कि चित्रांगदा धरती की नहीं, 'पैंडोरा' की हैं, यानी किसी अलग ही प्लैनेट से। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने रैप की कुछ लाइनें भी उन्हें समर्पित की थीं। बात उनके परिवार तक खिंच गई, जिससे मामला और बेतुका लगने लगा।
एक मीडिया इवेंट में जब चित्रांगदा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, "मुझे नहीं लगता कि इतनी अजीब चीज़ के लिए तारीफ़ शब्द सही है।."उन्होंने यह भी बताया कि वह इंटरव्यू पढ़कर चौंक गई थीं और उन्हें यह न सामान्य लगा, न तारीफ जैसा। बाद में हनी सिंह ने कहा कि इंटरव्यू में उनकी बातों को ऐसे पेश किया गया, जैसे वह चित्रांगदा से शादी का इंतजार कर रहे हों। उन्होंने अपनी तारीफ को 'पूरी तरह एकेडमिक' बताया और कहा कि वह उनकी खूबसूरती को वैसे देखते हैं, जैसे किसी कॉफी टेबल बुक की तस्वीर को।
राजस्थान के जोधपुर में जन्मीं 50 साल की चित्रांगदा सिंह आर्मी बैकग्राउंड वाले परिवार से आती हैं। उन्होंने दिल्ली में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सुधीर मिश्रा की 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' (2005) से बॉलीवुड डेब्यू किया और उसी फिल्म से पहचान बनाई। इसके बाद 'देसी बॉयज', 'ये साली जिंदगी' और 'इनकार' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2018 में वह 'सूरमा' से प्रोड्यूसर भी बनीं और 2021 में 'बॉब बिस्वास' में अभिषेक बच्चन की ऑनस्क्रीन पत्नी बनीं। चित्रांगदा की अगली बड़ी फिल्म सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' है, जो 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा 2020 की गलवान घाटी की झड़प से प्रेरित है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।