ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, 'Sorry Hrithik' ट्रेंड पर दिया रिएक्शन, बोले- सही वक्त आने का इंतजार करूंगा

Published : Aug 02, 2026, 08:17 AM ISTUpdated : Aug 02, 2026, 08:19 AM IST
hrithik roshan kangana ranaut

सार

कंगना रनौत विवाद के बीच सोशल मीडिया पर 'We Need to Apologise to Hrithik Roshan' ट्रेंड वायरल हो गया। इस पर ऋतिक रोशन ने पहली बार रिएक्शन देते हुए कहा कि वह तथ्यों के आधार पर सही समय आने का इंतजार करेंगे। आइए बताते हैं पूरा माजरा।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत और वो फिर से अप्रत्यक्ष तरीके से आमने-सामने आ गये हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'We Need to Apologise to Hrithik Roshan' ट्रेंड पर अपनी रिएक्शन दी है। यह ट्रेंड कंगना रनौत के हाल के कंट्रोवर्सी के बाद शुरू हुआ। जिसकी वजह से एक बार फिर दोनों के बीच साल 2016 का चर्चित विवाद सामने आ गया है।

क्या कहा ऋतिक रोशन ने?

दरअसल, लेखक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी (Freddy Birdy) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए।' इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए ऋतिक ने कहा कि

 केवल इसलिए किसी एक पक्ष का समर्थन करना क्योंकि अब दूसरा पक्ष पसंद नहीं रहा, समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है। वह उस समय का इंतजार करेंगे जब पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर और सही संदर्भ में देखा जाएगा। तभी किसी रिजल्ट पर पहुंचना उचित होगा।

आखिर क्यों ट्रेंड होने लगा 'Sorry Hrithik'?

हाल ही में कंगना रनौत की CJP (Cockroach Janta Party) से जुड़े छात्र आंदोलन और उसके प्रवक्ता सौरव दास को लेकर की गई टिप्पणियों पर सोशल मीडिया में काफी विवाद हुआ। कंगना ने सौरव दास पर कमेंट करते हुए उनकी उम्र और छात्र होने पर सवाल उठाए। इसके जवाब में सौरव दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि

 उनके दोस्तों ने मजाक में कहा कि वह यंग ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं और इसलिए कंगना आखिर उनके पीछे पड़ी हैं। 

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना और ऋतिक के पुराने विवाद को याद करते हुए "We Need to Apologise to Hrithik Roshan" ट्रेंड शुरू कर दिया।

क्या था ऋतिक-कंगना विवाद?

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद साल 2016 में शुरू हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने ऋतिक को अपना "सिली एक्स" (Silly Ex) बताया था। इसके बाद ऋतिक ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कंगना को कानूनी नोटिस भेजा, मानहानि का दावा किया और पब्लिकली माफी मांगने को कहा था। तब कंगना ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और जवाब में ऋतिक को कानूनी नोटिस भेजा। मामला पुलिस और साइबर सेल तक पहुंचा। दोनों के बीच ईमेल, कानूनी नोटिस और कई सार्वजनिक बयान सामने आए, लेकिन सालों तक चली जांच के बाद भी कोई रिजल्ट अभी तक सामने नहीं आया। यह विवाद बॉलीवुड के सबसे फेमस कंट्रोवर्सी में से एक माना जाता है।

और पढ़ें: फिल्मों की क्लिप्स के लिए ट्रोल हुईं कंगना रनौत, भड़की एक्ट्रेस ने ऐसे दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस

कंगना के हालिया विवाद के बाद पुराने मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स का कहना है कि उस समय ऋतिक के साथ अन्याय हुआ था, जबकि कुछ लोगों ने ऋतिक के रिएक्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इमोशन के बजाय तथ्यों की बात की है।

इसे भी पढ़ें: 'बुर्का पहनने वाली एक भी लड़की...' रुचिका सिंह का माफी वीडियो देख कंगना रनौत ने दी बड़ी सलाह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'किसी महिला को इस तरह...', ऋतिक रोशन पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत, जानिए पूरा मामला
Spider Man Brand New Day 3 दिन में ही टॉप 10 फिल्मों में शामिल, 'धमाल 4', 'जन नायकन' को पछाड़ा