Spider Man Brand New Day 3 दिन में ही टॉप 10 फिल्मों में शामिल, 'धमाल 4', 'जन नायकन' को पछाड़ा

Published : Aug 02, 2026, 07:00 AM IST
Spider Man Brand New Day vs Dhurandhar box office

सार

टॉम हॉलैंड की नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने भारत में 3 दिनों में ना सिर्फ इस साल की टॉप 10 फिल्मों में जगह बनाई, बल्कि ‘धमाल 4’ जैसी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।

मार्वल स्टूडियोज की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में भारत में 150 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा पार करते हुए रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग वीकेंड की मजबूत नींव रख दी है। इतना ही नहीं, सिर्फ दो दिन में इसने भारत में कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की सिर्फ दो फिल्मों को छोड़ हर मूवी को पछाड़ दिया है। अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Spider-Man Brand New Day ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक़, 'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' ने तीसरे दिन लगभग 69.31 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। अगर दूसरे दिन से तुलना करें तो फिल्म ने 43.35% की ग्रोथ हासिल की है। इसके साथ ही तीन दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 178.66 करोड़ रुपए पहुंच गया। फिल्म का तीनों दिनों का कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

दिनकलेक्शनग्रोथ
पहला दिन61 करोड़ रुपएNA
दूसरा दिन48.35 करोड़ रुपए-20.74 %
तीसरा दिन69.31 करोड़ रुपए43.35%

तीसरे दिन 'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' की ऑक्यूपेंसी कैसी रही?

तीसरे दिन यानी शनिवार को 'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' 19051 शोज में दिखाई गई। इसके टोटल 2,464,844 टिकट बिके। फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी की बात करें तो यह 52.40 फीसदी रही। सुबह, दोपहर, शाम और रात के शो में फिल्म की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 37.50%, 53.20%, 57.90% और 60.40% रही।

'स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे' ने देश की कई फिल्मों को पछाड़ा

सिर्फ तीन दिन में ही 'स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे' ने ऐसा कमाल किया कि देश की कई फिल्मों को कमाई में पीछे छूट गई हैं। इसने अजय देवगन की ‘धमाल 4’ और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' जैसी 100 करोड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह इस साल भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं फिल्म बन गई है। देखें टॉप 10 की लिस्ट :-

नं.फिल्मभारत में कमाई
1धुरंधर 2 : द रिवेंज1149.30 करोड़ रुपए
2बॉर्डर 2329.43 करोड़ रुपए
3पेद्दी244.57 करोड़ रुपए
4मन शंकर वर प्रसाद गारू218.47 करोड़ रुपए
5करुप्पु198.18 करोड़ रुपए
6भूत बंगला182.36 करोड़ रुपए
7स्पाइडरमैन : ब्रैंड न्यू डे178.66 करोड़ रुपए
8जन नायकन164.90 करोड़ रुपए
9धमाल 4158.65 करोड़ रुपए
10द राजा साब146.04 करोड़ रुपए

Spider-Man Brand New Day की कहानी क्या है?

मार्वल की यह नई फिल्म पीटर पार्कर की कहानी को आगे बढ़ाती है, जहां वह दुनिया द्वारा भुला दिए जाने के बाद अपनी जिंदगी फिर से संवारने की कोशिश करता है। इसी दौरान एक नया और खतरनाक दुश्मन उसकी जिंदगी में दस्तक देता है। फिल्म में दमदार एक्शन, बड़े विजुअल्स और कई रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के साथ 2D और 3D फॉर्मेट में रिलीज किया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'किसी महिला को इस तरह...', ऋतिक रोशन पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत, जानिए पूरा मामला
ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, 'Sorry Hrithik' ट्रेंड पर दिया रिएक्शन, बोले- सही वक्त आने का इंतजार करूंगा