Ikka First Review: सनी देओल-अक्षय खन्ना की जोड़ी ने मचाया तहलका, जानिए क्या है 'इक्का' की कहानी?

Published : Jul 10, 2026, 09:20 AM IST
Sunny Deol Movie Ikka Review

सार

सनी देओल की नेटफ्लिक्स फिल्म 'इक्का' का पहला रिव्यू सामने आया है। कोर्टरूम थ्रिलर को दमदार बताया गया है, जबकि सनी और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।

सनी देओल की मोस्ट अवैटेड नेटफ्लिक्स फिल्म 'इक्का' रिलीज हो गई है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम लीगल थ्रिलर अपने दमदार ट्रेलर की वजह से पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी है। अब फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है, जिसमें इसे सस्पेंस, इमोशन और शानदार एक्टिंग का बेहतरीन मिक्सचर बताया गया है। खास बात यह है कि सनी देओल 33 साल बाद एक बार फिर वकील के किरदार में नजर आए हैं। ऐसे में फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।

कैसा है 'इक्का' का पहला रिव्यू?

एक्टर से फिल्म समीक्षक बने कुलदीप गढ़वी ने 'इक्का' को 5 में से 4.5 स्टार देते हुए इसे दमदार कोर्टरूम थ्रिलर बताया है। उन्होंने लिखा, "नेटफ्लिक्स की 'इक्का' एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसमें सस्पेंस, इमोशन और शानदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। कोर्टरूम की कार्यवाही मनोवैज्ञानिक तनाव की कई परतों से भरी है, जिससे हर खुलासा प्रभावशाली बन जाता है।" उन्होंने यह भी कहा कि 2 घंटे 19 मिनट की यह फिल्म शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है और सोचने पर मजबूर करती है।

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 Movie Review: 'धमाल 4' में हंसी का डबल डोज या पुराना फॉर्मूला? पढ़ें फुल रिव्यू

'इक्का' में कैसी है सनी देओल की एक्टिंग?

रिव्यू में सनी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है। कुलदीप गढ़वी ने लिखा, "सनी देओल ने हाल के सालों की अपनी सबसे परिपक्व और संयमित परफॉर्मेंस दी है। वह कोर्टरूम के हर सीन में अधिकार, भावना और पूरे विश्वास के साथ नजर आते हैं।" फिल्म में सनी अर्जुन मेहरा नाम के मशहूर वकील बने हैं, जिन्हें कानूनी दुनिया में 'इक्का' कहा जाता है। यह किरदार उनके करियर के सबसे अलग रोल्स में से एक माना जा रहा है।

'इक्का' में अक्षय खन्ना का परफॉर्मेंस कैसा है?

रिव्यू में अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को भी शानदार बताया गया है। समीक्षक ने लिखा, "अक्षय खन्ना कमाल के हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, डायलॉग डिलीवरी और दमदार इंटेंसिटी हर सीन को और ऊंचाई पर ले जाती है। यह उनकी यादगार परफॉर्मेंस में से एक है।" फिल्म में अक्षय शौर्यमान गौर नाम के हत्या के प्रयास के आरोपी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी पैरवी सनी देओल करते हैं।

'इक्का' के डायरेक्शन और क्लाइमैक्स में क्या है खास?

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन की भी रिव्यू में सराहना की गई है। कुलदीप गढ़वी ने कहा, "सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कोर्टरूम ड्रामा को बेहद सटीक तरीके से पेश किया है। फिल्म की रफ्तार पूरे समय बनी रहती है, सस्पेंस अंत तक कायम रहता है और भावनात्मक दांव लगातार बढ़ते जाते हैं। अंतिम हिस्सा बेहद रोमांचक और भावुक है। कोर्टरूम ड्रामा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और दमदार अभिनय पसंद करने वालों के लिए यह नेटफ्लिक्स पर जरूर देखने वाली फिल्म है।"

 

 

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' कितने करोड़ में बनी? जानिए अजय देवगन और बाकी स्टार कास्ट की फीस

क्या है सनी देओल की फिल्म 'इक्का' की कहानी?

'इक्का' में सनी देओल अर्जुन मेहरा नाम के ईमानदार वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी पहचान हमेशा सच का साथ देने वाले इंसान के रूप में होती है। लेकिन जब उन्हें हत्या के प्रयास के आरोपी शौर्यमान गौर का बचाव करना पड़ता है, तब उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। यह केस उनके सिद्धांतों, रिश्तों और विश्वास की सबसे कठिन परीक्षा बन जाता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'धमाल 4' कितने करोड़ में बनी? जानिए अजय देवगन और बाकी स्टार कास्ट की फीस
नेहा कक्कड़ ने खोला शादी का राज, परिवार ने सिर्फ 20 मिनट की मुलाकात में दे दी थी रजामंदी