सनी देओल का 45 मिनट का वो रोल, जिसने दिलाया नेशनल अवॉर्ड, फिल्म ऐसी चली कि 4 रीमेक बन गए

Published : Jul 11, 2026, 09:00 AM IST
Sunny Deol Movie Damini Remakes

सार

सनी देओल करियर में दूसरी बार वकील बनकर पर्दे पर लौटे हैं। उनकी फिल्म ‘इक्का’ रिलीज हो गई है। वैसे पहली बार जब सनी वकील बने थे तो उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था।

सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म 'इक्का ' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे वकील अर्जुन मेहरा उर्फ़ इक्का के रोल में दिखाई दे रहे हैं। यह उनके करियर का दूसरा वकील का किरदार है। इससे पहले वे 1993 में रिलीज हुई 'दामिनी' में वकील की भूमिका में दिखे थे। 'दामिनी' सिर्फ एक सुपरहिट कोर्टरूम ड्रामा नहीं थी, बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में भी गिनी जाती है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सनी देओल को एडवोकेट गोविंद श्रीवास्तव के किरदार के लिए नेशनल अवॉर्ड दिलाया। यही नहीं, इसकी पॉपुलैरिटी ऐसी रही कि अब तक चार भाषाओं में इसके रीमेक बन चुके हैं, जबकि पांचवें रीमेक को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।

'दामिनी' कितने बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया?

'दामिनी' का निर्माण करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में हुआ था। फिल्म में ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी, परेश रावल, कुलभूषण खरबंदा, रोहिणी हट्टंगड़ी और सनी देओल जैसे दमदार कलाकार नजर आए। रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यानी इसने अपने बजट से करीब 5.5 गुना ज्यादा कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज भी इसे भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार कोर्टरूम फिल्मों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें : Ikka Movie Review: सनी देओल का OTT डेब्यू कितना दमदार? जानिए 'इक्का' देखने की 5 वजह

दामिनी में कितनी देर का था सनी देओल का रोल?

150 मिनट की इस लीगल ड्रामा में सनी देओल की एंट्री तो इंटरवल के बाद होती है और उनके 40-45 मिनट के सीन हैं । लेकिन उन्होंने ऐसा काम किया कि वे लीड हीरो पर भारी पड़ गए।

'दामिनी' से सनी देओल के पॉपुलर डायलॉग्स

तारीख पर तारीख... तारीख पर तारीख...तारीख पर तारीख...तारीख पर तारीख मिलती रही है...लेकिन इंसाफ नहीं मिला माय लॉर्ड, इंसाफ नहीं मिला...मिली है तो सिर्फ ये तारीख।

जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पे पड़ता है ना...तो आदमी उठता नहीं...उठ जाता है।

ऐसे खिलौने बाजार में बहुत बिकते हैं....मगर इससे खेलने के लिए जो जिगर चाहिए ना....वो दुनिया के किसी बाज़ार में नहीं बिकता...मर्द उसे लेकर पैदा होता है।

मैदान में खुले शेर का सामना करोगे...तो तुम्हारे मर्द होने की ग़लतफ़हमी दूर हो जाएगी।

चिल्लाओ मत...नहीं तो ये केस यहीं रफा-दफा कर दूंगा...न तारीख, न सुनवाई, सीधा इंसाफ, वो भी ताबड़तोड़।

यह भी पढ़ें : 'इक्का' में सनी देओल की बीवी बनी 24 साल छोटी हीरोइन, ये 6 दमदार स्टार भी दिखे

'दामिनी' के कितने रीमेक बन चुके हैं?

'दामिनी' की कहानी इतनी पॉपुलर रही कि अलग-अलग भाषाओं में इसके चार आधिकारिक रीमेक बनाए गए। यह उन चुनिंदा हिंदी फिल्मों में शामिल है, जिसकी कहानी कई इंडस्ट्रीज ने अपनाई। 'दामिनी' के चार रीमेक इस प्रकार हैं:-

  • तेलुगु (1993): उर्मिला
  • तमिल (1994): प्रियंका
  • बांग्लादेश (2003): Sotter Bijoy
  • ओड़िया (2007): Nari Nuhen Tu Narayani

इन सभी फिल्मों ने अपनी-अपनी भाषा और दर्शकों के हिसाब से कहानी को पेश किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दामिनी' के रीमेक अधिकार कभी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पास थे। बाद में ऐसी चर्चाएं सामने आईं कि ये अधिकार सनी देओल को ट्रांसफर कर दिए गए। खबरें यह भी कहती हैं कि सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ इस फिल्म का नया रीमेक बनाना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हिंदू महिलाओं से शादी और बच्चों के नाम मुस्लिम वाले', आमिर खान की दुल्हन बनी गौरी स्प्रैट-भड़का बजरंग दल
वीकेंड पर क्यों देखें 'इक्का'? ये 5 वजहें बना देंगी फिल्म देखने का मन