
अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल 4' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत अच्छी रही। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में डबल डिजिट में नेट कलेक्शन किया है। हालांकि यह आंकड़ा फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'टोटल धमाल' की ओपनिंग से कम है। दूसरी ओर मेकर्स ने पोस्ट-क्रेडिट सीन में 'धमाल 5' का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज भी दे दिया है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹13.75 करोड़ का नेट कारोबार किया। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म की शुरुआत सकारात्मक रही, हालांकि इसकी ओपनिंग फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म 'टोटल धमाल' के मुकाबले कम रही। इसके बावजूद फैमिली ऑडियंस और वीकेंड का सपोर्ट फिल्म के कलेक्शन को आगे बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें : 2 हफ्ते बाद चुपचाप बदला गया अजय देवगन की 'चौहान' का टीजर, फिल्म से बाहर हुआ यह एक्टर?
पहले दिन फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 18.47% दर्ज की गई। सुबह के शो में 8.38%, दोपहर में 19.15% और शाम के शो में 24.85% ऑक्यूपेंसी रही। रात के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 42 फीसदी रही। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड में फुटफॉल बढ़ने की संभावना है।
फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 'टोटल धमाल' ने पहले दिन ₹16.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ऐसे में 'धमाल 4' उस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि इसने 'धमाल' (₹2.38 करोड़) और 'डबल धमाल' (₹7.60 करोड़) की ओपनिंग से बेहतर प्रदर्शन किया है। अब फिल्म की असली परीक्षा शनिवार और रविवार के कलेक्शन में होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'धमाल 4' ने विदेशों में भी शानदार ओपनिंग ली है।बताया जा रहा है कि पहले दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसकी बदौलत वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' हंसाती है या करती है बोर? अजय देवगन की फिल्म देख क्या बोले लोग?
फिल्म खत्म होने के बाद पोस्ट-क्रेडिट सीन में मेकर्स ने 'धमाल 5' का आधिकारिक ऐलान कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगली फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कई फैंस अगली किस्त को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फ्रेंचाइजी को अब विराम मिलना चाहिए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।