अजय देवगन की 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसके रिव्यू दिए। ज्यादातर लोगों ने इसे फैमिली एंटरटेनर और फुल कॉमेडी पैकेज बताया है।

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने शुरुआती रिएक्शन शेयर करने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म को एक फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। कई दर्शकों ने इसकी कॉमेडी, स्टार कास्ट की केमिस्ट्री और इमोशनल क्लाइमैक्स की तारीफ की है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म में लॉजिक तलाशने की बजाय सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए जाना चाहिए। जानिए सोशल मीडिया पर 'धमाल 4' को लेकर लोगों का क्या कहना है।

Dhamaal 4 First Public Review: दर्शकों का पहला रिएक्शन कैसा रहा?

फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर शुरुआती रिव्यू सामने आने लगे। ज्यादातर यूजर्स ने 'धमाल 4' को हल्की-फुल्की, फैमिली कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म बताया। दर्शकों का कहना है कि फिल्म फ्रेंचाइजी की पहचान को बरकरार रखने में सफल रही है।

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' कितने करोड़ में बनी? जानिए अजय देवगन और बाकी स्टार कास्ट की फीस

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसे 5 में से 3.5 स्टार दिए और लिखा, "‘धमाल 4’ अपने नाम के मुताबिक पहले से भी ज्यादा मस्ती और पागलपन लेकर आई है। फिल्म का पहला हाफ कई जोरदार हंसी वाले पलों से भरा है, जबकि इंटरवल के बाद कहानी और ज्यादा मनोरंजक हो जाती है। क्लाइमैक्स में इमोशन्स का अच्छा तड़का भी देखने को मिलता है। अगर आप इसमें तर्क और लॉजिक तलाशने की बजाय सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए जाएंगे, तो यह फिल्म आपको भरपूर हंसाने और तनाव दूर करने में कामयाब रहेगी।"

Scroll to load tweet…

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "'धमाल 4' पूरी तरह एंटरटेन करने वाली फिल्म है। इसमें कॉमेडी और मजेदार पलों की भरमार है। अजय देवगन दमदार परफॉर्मेंस देते हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ फिल्म को संभालते हैं।"

Scroll to load tweet…

एक अन्य यूजर ने लिखा, "'धमाल 4' एक अच्छी फैमिली कॉमेडी एंटरटेनर है। पुरानी स्टार कास्ट की वापसी, भरपूर मस्ती और नॉस्टैल्जिया इसे खास बनाते हैं।"

Scroll to load tweet…

अन्य रिव्यू आप नीचे पढ़ सकते हैं:-

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 Movie Review: 'धमाल 4' में हंसी का डबल डोज या पुराना फॉर्मूला? पढ़ें फुल रिव्यू

Dhamaal 4 की स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फ्रेंचाइजी की पुरानी टीम के साथ नए कलाकारों की एंट्री भी दर्शकों को पसंद आ रही है।