अजय देवगन की 'चौहान' का टीजर विवादों के बीच अपडेट किया गया है। गुपचुप एक डायलॉग और एक्टर की आवाज़ में बदलाव किया गया। एक एक्टर के फिल्म छोड़तें की भी चर्चा है।

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' रिलीज से पहले ही लगातार विवादों में घिरती नजर आ रही है। कश्मीर की पृष्ठभूमि, कुछ डायलॉग्स और फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग संगठनों तक विरोध दर्ज कराया गया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के टीजर में कुछ अहम बदलाव कर दिए हैं। यूट्यूब पर अपलोड किए गए नए वर्जन में अजय देवगन के किरदार की सैन्य रैंक बदलने के साथ-साथ एक एक्टर की आवाज भी बदली गई है। हालांकि इन बदलावों पर अब तक मेकर्स या संबंधित कलाकारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Chauhaan Teaser Update: आखिर 'चौहान' टीजर में क्या-क्या बदला गया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यूट्यूब पर मौजूद 'चौहान' के नए टीजर में सबसे बड़ा बदलाव अजय देवगन के किरदार की सैन्य रैंक में किया गया है। पहले जहां उन्हें 'मेजर चौहान' कहा गया था, वहीं अब इसे बदलकर 'कर्नल चौहान' कर दिया गया है। यह बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि मेकर्स ने इसे लेकर कोई सार्वजनिक जानकारी साझा नहीं की है।

Mohammed Zeeshan Ayyub Voice Change: क्या 'चौहान' से बाहर हुए मोहम्मद जीशान अयूब?

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्टर मोहम्मद जीशान अयूब की आवाज को टीजर से हटाकर किसी दूसरे कलाकार की आवाज इस्तेमाल की गई है। इससे उनके फिल्म से बाहर होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि अब तक न तो फिल्म निर्माताओं और न ही जीशान अय्यूब ने इन खबरों की पुष्टि या खंडन किया है।

YouTube video player

Chauhaan Controversy: 'चौहान' को लेकर आखिर विवाद क्यों शुरू हुआ?

25 जून 2026 को रिलीज हुआ 'चौहान' का टीजर कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अशांति, पत्थरबाजी और सेना के सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है। टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी प्रस्तुति और कुछ दृश्यों पर सवाल उठाए। कुछ कश्मीरी एक्टिविस्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी फिल्म के नजरिए और संदेश को लेकर आपत्ति जताई।

Chauhaan Dialogues: 'चौहान' के किन डायलॉग्स पर सबसे ज्यादा बवाल मचा?

फिल्म के कुछ डायलॉग्स सबसे ज्यादा विवादों में रहे। इनमें "पठानों को कह दो, चौहान आ रहा है।" और "35 हजार करोड़ का निवेश, उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं।" जैसे डायलॉग्स शामिल हैं। इन संवादों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखे रिएक्शंस देखने को मिले और कई लोगों ने इन्हें आपत्तिजनक बताते हुए सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें : Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' हंसाती है या करती है बोर? अजय देवगन की फिल्म देख क्या बोले लोग?

Chauhaan Title Controversy: क्षत्रिय परिषद ने 'चौहान' पर क्या आपत्ति जताई?

फिल्म के टाइटल 'चौहान' पर भी विवाद खड़ा हो गया। क्षत्रिय परिषद ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि फिल्म में राजपूत समाज के नाम और पहचान का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। संगठन ने मेकर्स से इस पर आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि फिल्म की टीम ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक रिएक्शन नहीं दिया है।

YouTube और Social Media Teaser में क्या है फर्क?

दिलचस्प बात यह है कि टीजर रिलीज के दो हफ्ते बाद जिन बदलावों की चर्चा हो रही है, वे फिलहाल केवल यूट्यूब पर उपलब्ध टीजर में दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहले शेयर किया गया टीजर अभी भी पुराने स्वरूप में मौजूद है। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में बाकी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपडेटेड वर्जन जारी किया जाएगा।

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' ने रिलीज से पहले किया बड़ा खेल, एडवांस बुकिंग में करोड़ों कूटे, शो काउंट ने भी चौंकाया