Ikkis Box Office Collection Day 9: धर्मेंद्र की फिल्म पड़ी सुस्त, देखें हर दिन की कमाई

Published : Jan 09, 2026, 08:03 PM IST

Ikkis 9 Days Box Office Collection:  अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया स्टारर इक्कीस ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना ओपनिंग हफ्ता पूरा कर लिया है। इस मूवी ने अभी तक निराश किया  है। अब ये कितने दिन और टिकेगी, इस पर निगाहें टिकी हुई हैं। 

PREV
16

इक्कीस ने बीते दिन गुरुवार को भी कोई जोर नहीं दिखाया है। इस मूवी ने कुल कलेक्शन में 80 लाख रुपये और जोड़े है। वहीं शुक्रवार, 09 जनवरी, 2026 को इक्कीस ने कुल 8.59% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है । मॉर्निंग शो: 6.75% वहीं आफ्टरनून शो: 10.43% सीटें रिजर्व रहीं, शाम और रात की ऑक्युपेंसी 10 जनवरी को प्राप्त होगी। 

26

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को ज़्यादा प्रभावित नहीं कर पाई, यही वजह है कि इसे पहले हफ्ते में किसी तरह की ग्रोथ देखने को नहीं मिली। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ (Week 1 Collection) ₹ 25.5 Cr करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

36

अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और अन्य कलाकारों वाली यह मिलिट्री ड्रामा फिल्म ने अपने पहले हफ्ते के बाद और निराशाजनक प्रदर्शन किया है।  नौंवे दिन  [ Day 9 2nd Friday] पर इसने महज  ₹ 0.32 Cr **  की कमाई की है। अब तक इसका कुल कलेक्शऩ Total ₹ 25.82 Cr हो गया है। 

46

ये कलेक्शन एक नए एक्टर की फिल्म के लिए उतने बुरे नहीं हैं, लेकिन जब इसके प्रोडक्शन कॉस्ट और दूसरे खर्चों को देखा जाता है, तो ये हैरान करने वाले हैं। मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए, अगस्त्य नंदा की फिल्म को अपनी पूरी रनिंग में 30 करोड़ रुपये का नेट मार्क हासिल करना भी मुश्किल होगा।

56

इक्कीस मूवी वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की लास्ट स्क्रीन प्रेजेंस है। बीते साल उनका निधन हो गया था। सनी और बॉबी देओल ने अपने पिता की इस मूवी को प्रमोट किया है। शायद यही वजह है कि इस मूवी ने एक हफ्ते में 25 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं धुरंधर की अंधाधुंध कमाई ने भी इस मूवी के कलेक्शन पर असर डाला है। 

66

Day 1 : ₹ 7 Cr -

Day 2 :  ₹ 3.5 Cr  

Day 3 :  ₹ 4.65 Cr  

Day 4:  ₹ 5 Cr 

Day 5: ₹ 1.35 Cr  

Day 6 :  ₹ 1.6 Cr  

Day 7 : ₹ 1.15 Cr 

Day 8 : ₹ 1.25 Cr  

Week 1 Collection ₹ 25.5 Cr -

Day 9 [2nd Friday] ₹ 0.32 Cr ** -

Total ₹ 25.82 Cr

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories