इमरान खान का 'देश निकाला'! जानिए नागरिकता पर क्या है भारतीय कानून?

Published : Oct 15, 2026, 03:19 PM IST
Imran Khan

सार

Imran Khan Deportation: एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश क्यों मिला? आलिया भट्ट और कटरीना कैफ बिना भारतीय नागरिकता कैसे काम करती हैं? जानिए कानून क्या कहता है।

Indian Citizenship Rules: आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दे दिया है। इमरान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CJP के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी, जबकि उनके पास भारत की नागरिकता (Citizenship) ही नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विदेशी नागरिकता रखने वाले सेलेब्स भारत में कैसे रहते हैं और यहां काम करने के लिए क्या नियम हैं? आइए जानते हैं नागरिकता को लेकर क्या कहता है भारतीय कानून...

इमरान खान को देश से क्यों निकाला जा रहा है?

इमरान खान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ है। उनके पास शुरू से ही अमेरिका का पासपोर्ट और वहां की नागरिकता है। भारत में वो OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड के जरिए रहते और काम करते हैं। इमिग्रेशन नियमों (Immigration and Foreigners Act, 2025) के मुताबिक, अगर आप विदेशी नागरिक हैं, तो आप भारत के किसी भी राजनीतिक या सामाजिक विरोध-प्रदर्शन (प्रोटेस्ट) में शामिल नहीं हो सकते। इमरान ने इसी नियम को तोड़ा है, जिसके चलते पुलिस ने उन पर इतना बड़ा एक्शन लिया है।

क्या भारत में दो देशों की नागरिकता रख सकते हैं?

बिल्कुल नहीं। भारतीय संविधान और नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, 'एक इंसान, एक देश की नागरिकता' का प्रावधान है। दुनिया के कुछ देशों में आप एक साथ दो देशों के नागरिक बन सकते हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता है। अगर कोई भारतीय अपनी मर्जी से किसी दूसरे देश का पासपोर्ट बनवा लेता है, तो नागरिकता अधिनियम की धारा 9 के तहत उसकी भारत की नागरिकता अपने आप ही खत्म हो जाती है।

फिर भारत में कैसे रहते हैं विदेशी सेलेब्स?

भारतीय मूल के विदेशी लोगों को सरकार OCI (Overseas Citizen of India) कार्ड देती है। ये एक तरह का पास है। इससे विदेशी नागरिक भारत में रह सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं, फिल्में बना सकते हैं और बिजनेस भी कर सकते हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और इमरान खान जैसे सितारों की नागरिकता को लेकर चर्चा में OCI का जिक्र आता रहा है। लेकिन OCI कार्ड का मतलब भारतीय नागरिक होना नहीं है। OCI कार्डहोल्डर भारतीय नागरिकों की तरह वोट नहीं डाल सकते और न ही सिर्फ OCI के आधार पर चुनाव लड़ सकते हैं।

विदेशी नागरिक भारती फिल्मों में काम कैसे करते हैं?

भारत में फिल्मों में काम करने के लिए विदेशी नागरिकों को अपनी नागरिकता और इमिग्रेशन स्टेटस के हिसाब से लागू नियमों का पालन करना होता है। OCI कार्डहोल्डर को कई तरह की आर्थिक और दूसरी गतिविधियों में हिस्सा लेने की सुविधा मिलती है। वहीं, दूसरे विदेशी कलाकारों को अपने काम और भारत में रहने के लिए जरूरी वीजा और अनुमति लेनी पड़ सकती है। इसलिए किसी कलाकार का विदेशी पासपोर्ट होना अपने आप में भारत में काम करने पर रोक नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस कानूनी स्थिति में भारत में रह रहा है।

क्या विदेशी नागरिकों को भारत में सभी अधिकार मिलते हैं?

नहीं। भारत में रहने और काम करने की सुविधा मिलने का मतलब ये नहीं है कि विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकों के बराबर सभी अधिकार मिल जाते हैं। विदेशी नागरिक भारतीय चुनावों में वोट नहीं डाल सकते हैं। OCI कार्ड भी उन्हें वोट देने या चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं देता। इसके अलावा, राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने पर लागू नियमों का पालन करना जरूरी है।

क्या भारतीय नागरिक से शादी करने पर नागरिकता मिल जाती है?

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से और कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से शादी की है। दोनों के पति भारतीय नागरिक हैं, लेकिन भारतीय नागरिक से शादी कर लेने भर से किसी विदेशी नागरिक को अपने आप भारतीय नागरिकता नहीं मिल जाती। नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5(1)(c) के तहत भारतीय नागरिक से शादी करने वाले को नागरिकता के लिए अप्लाई करने से पहले तय शर्तें पूरी करनी होती हैं। इनमें आवेदन से पहले 7 साल तक भारत में सामान्य निवास की शर्त भी शामिल है। इसका मतलब है कि शादी के बाद भी नागरिकता पाने के लिए तय कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'जेलर 2' के रजनीकांत के पास है 430 करोड़ की संपत्ति, घर और लग्जरी कार की कीमत दंग कर देगी
'अरे हिजड़ी...कभी औरत नहीं बन पाएगी', नाना पाटेकर विवाद के बीच किस एक्ट्रेस पर भड़कीं तनुश्री दत्ता!