Imran Khan GF: कौन हैं इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन? जानिए क्या करती हैं

Published : Oct 15, 2026, 05:42 PM IST
Imran Khan and Lekha Washington

सार

Who is Imran Khan Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन कौन हैं? जानिए उनकी पढ़ाई, करियर और लव स्टोरी और पूरा विवाद जिसकी वजह से चर्चा में हैं।

Who is Lekha Washington: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में हैं। 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने इमरान को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) भी मौजूद थीं। प्रदर्शन के बाद इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का (FRRO) नोटिस तक मिल गया है। इस पूरे बवाल के बीच हर कोई जानना चाहता है कि इस विवाद के दौरान इमरान खान के साथ खड़ी रहने वाली उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन कौन हैं, क्या करती हैं? आइए जानते हैं लेखा वाशिंगटन की कहानी...

लेखा वाशिंगटन कौन हैं?

लेखा वाशिंगटन एक्ट्रेस, मॉडल और प्रोडक्ट डिजाइनर हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। उनका बचपन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बीता है। वह पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज रही हैं। उन्होंने 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन' (NID) से फाइन आर्ट्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट डिजाइनिंग की पढ़ाई की है।

टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर

लेखा ने अपने करियर की शुरुआत एक वीजे (VJ) और मॉडल के तौर पर की थी। उन्हें सबसे बड़ी पहचान साउथ इंडियन सिनेमा (South Indian Cinema) से मिली। साल 2008 में आई तमिल फिल्म 'जयमकोंडान' (Jayamkondaan) और तेलुगु फिल्म 'वेदम' (Vedam) में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। लेखा बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इमरान खान की ही फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' में उनके दोस्त का एक छोटा-सा रोल प्ले किया था।

इमरान और लेखा की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?

इमरान खान ने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका मलिक से शादी की थी। लेकिन 2019 में दोनों का रिश्ता टूट गया और वे अलग हो गए। इमरान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी 'इमारा' को रोज-रोज के झगड़ों और एक खराब माहौल से बचाने के लिए तलाक का फैसला लिया था। अवंतिका से अलग होने के बाद, साल 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान इमरान और लेखा के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया से नहीं छिपाया। कुछ इंटरव्यूज में दोनों खुलकर कुबूल कर चुके हैं कि वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और लिव-इन में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने दोनों को क्यों पकड़ा?

10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में चुनाव आयोग से जुड़े एक मामले को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। लेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो और इमरान किसी राजनीतिक पार्टी की तरफ से नहीं गए थे। उनके कुछ दोस्तों को पुलिस ने पकड़ लिया था, वे सिर्फ उनका हालचाल लेने वहां पहुंचे थे। लेखा के मुताबिक, जब वे वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें और इमरान को जबरदस्ती वैन में बैठा लिया और करीब दो घंटे तक शहर में घुमाते रहे। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन इस विवाद के बाद इमरान खान (जिनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है) की नागरिकता पर सवाल उठे और उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Imran Khan Ex-Wife: कौन हैं इमरान खान की एक्स-वाइफ अवंतिका मलिक? अब कहां हैं और क्या करती हैं?
'जेलर 2' के रजनीकांत के पास है 430 करोड़ की संपत्ति, घर और लग्जरी कार की कीमत दंग कर देगी