'जेलर 2' के रजनीकांत के पास है 430 करोड़ की संपत्ति, घर और लग्जरी कार की कीमत दंग कर देगी

Published : Oct 15, 2026, 03:57 PM IST
rajinikanth 173rd film get title dharman the deadly doctor thalaivar first look from movie revealed

सार

रजनीकांत साउथ के सुपरस्टार हैं। उनकी आमतौर पर हर मूवी सुपरहिट होती है। सवाल है कि इतने बड़े स्टार की संपत्ति कितनी होगी। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) आज, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक बार फिर रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बीच उनके करोड़ों के साम्राज्य की भी चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की अनुमानित नेटवर्थ करीब 430 करोड़ रुपये है। चेन्नई में 35 करोड़ रुपये का आलीशान घर, करोड़ों की लग्जरी कारें और दूसरी संपत्तियां उनकी दौलत का हिस्सा बताई जाती हैं। आइए जानते हैं ‘जेलर 2’ के स्टार रजनीकांत की कमाई, घर और कार कलेक्शन के बारे में।

रजनीकांत के पास कितनी संपत्ति है?

अलग-अलग रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की कुल संपत्ति करीब 430 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों में एक्टिंग से आता है। वह तमिल सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह एक फिल्म के लिए 125 करोड़ से 270 करोड़ रुपए तक लेते हैं।

चेन्नई में 35 करोड़ रुपये का घर

रजनीकांत का चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में एक आलीशान बंगला है। इसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में लकड़ी का काम, हल्के रंगों वाला इंटीरियर और हरियाली देखने को मिलती है। ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में भी इस घर की अनुमानित कीमत 35 करोड़ रुपये बताई गई है।

20 करोड़ का मैरिज हॉल भी संपत्ति में शामिल

रजनीकांत के पास चेन्नई के कोडंबक्कम इलाके में श्री राघवेंद्र कल्याण मंडपम नाम का मैरिज हॉल भी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है।

इसे भी पढ़ें: Prahaar Movie Review: रोंगटे खड़े कर देगी 'प्रहार', जानिए क्यों देखें राजकुमार राव की यह फिल्म?

रजनीकांत के पास कौन-कौन सी लग्जरी कारें हैं?

रजनीकांत के कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियों के नाम मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए हैं।

  • रोल्स-रॉयस फैंटम: करीब 16.5 करोड़ रुपये
  • रोल्स-रॉयस घोस्ट: करीब 6 करोड़ रुपये
  • बेंटले लिमोजिन: करीब 6 करोड़ रुपये
  • लैंबॉर्गिनी उरुस: करीब 3.10 करोड़ रुपये
  • मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन: करीब 2.55 करोड़ रुपये
  • BMW X5: करीब 1.77 करोड़ रुपये

बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक का सफर

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। फिल्मों में आने से पहले वह बेंगलुरु में बस कंडक्टर के तौर पर काम करते थे। 1975 में फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। ‘बाशा’, ‘शिवाजी’, ‘एंथिरन’, ‘कबाली’, ‘2.0’ और ‘जेलर’ उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। रजनीकांत को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खास तरह के एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: कितने पढ़े-लिखे हैं ‘जेलर 2’ स्टार रजनीकांत? इकलौते ऐसे स्टार स्कूलों में पढ़ाई जाती है जिनकी कहानी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'अरे हिजड़ी...कभी औरत नहीं बन पाएगी', नाना पाटेकर विवाद के बीच किस एक्ट्रेस पर भड़कीं तनुश्री दत्ता!
इमरान खान की जिंदगी के 10 सीक्रेट, कैसे रोमांटिक होरी से बन गए रियल लाइफ में 'विलेन'