
टेलीविजन पर सेलिब्रिटीज को अक्सर एक तय अंदाज में देखा जाता है। कैमरे के सामने उनका व्यक्तित्व ग्लैमरस और कंट्रोल्ड नजर आता है, लेकिन क्या होगा जब उन्हें अपनी उस छवि से बाहर निकलकर बिना किसी झिझक के गेम खेलना पड़े? अब इसी सवाल का जवाब लेकर आ रहा है Indian Game Show with Bharti and Harssh।
यह शो सेलिब्रिटीज और आम दर्शकों के बीच की दूरी कम करने की कोशिश करेगा। यहां सिर्फ सितारे ही गेम नहीं खेलेंगे, बल्कि स्टूडियो में मौजूद असली ऑडियंस भी शो का सक्रिय हिस्सा बनेगी।
शो के फॉर्मेट को लेकर Harssh Limbachiyaa ने बताया कि दर्शकों को सेलिब्रिटीज का एक ऐसा पक्ष देखने को मिलेगा, जो आमतौर पर कैमरे के सामने दिखाई नहीं देता। उनके मुताबिक कुछ सेलिब्रिटीज अपनी पब्लिक इमेज या झिझक की वजह से खुलकर सामने नहीं आ पाते, लेकिन इस शो में वे ज्यादा सहज और नेचुरल अंदाज में नजर आएंगे।
गेम्स और एक्टिविटीज के दौरान सेलिब्रिटीज को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आने का मौका मिलेगा। ऐसे में शो में सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मस्ती, बातचीत और सेलिब्रिटीज की अनदेखी साइड भी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने 'चिन्मय अमृत यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, स्वामी चिन्मयानंद के योगदान को किया याद
Indian Game Show with Bharti and Harssh की सबसे खास बात इसका ऑडियंस फॉर्मेट बताया जा रहा है। स्टूडियो में मौजूद दर्शक सिर्फ बैठकर गेम देखने वाले नहीं होंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को शो में आमंत्रित किया जाएगा और वे सेलिब्रिटीज के साथ गेम्स में हिस्सा लेंगे।
Harssh Limbachiyaa के मुताबिक, इस फॉर्मेट में Celebrity और Audience के बीच की पारंपरिक लाइन काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यानी जिस तरह सितारे गेम्स का हिस्सा बनेंगे, उसी तरह दर्शकों को भी बराबर मनोरंजन और भागीदारी का मौका मिलेगा।
शो में पहले ही कई चर्चित नामों की मौजूदगी सामने आ चुकी है। इनमें Jannat Zubair, Abhishek Kumar, Akansha Chamola और Karan Patel समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज शामिल हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि Bharti और Harssh की जोड़ी गेम्स, सेलिब्रिटी मस्ती और लाइव ऑडियंस के इस कॉम्बिनेशन को दर्शकों के लिए कितना खास बना पाती है।
Indian Game Show with Bharti and Harssh का प्रसारण 24 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे शुरू होगा। शो को Sony Entertainment Television के साथ Sony LIV पर भी देखा जा सकेगा।
इस फॉर्मेट की खासियत यही है कि यहां सेलिब्रिटी सिर्फ स्टार बनकर नहीं आएंगे और ऑडियंस सिर्फ तालियां बजाने तक सीमित नहीं रहेगी। दोनों को एक ही गेम में आमने-सामने लाकर शो एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, जहां मनोरंजन की असली कहानी स्क्रिप्ट से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाओं और उनकी मस्ती से बने।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का हाई-वोल्टेज ड्रामा! 10 PHOTOS में आखिर किसे इंसाफ दिलाने पुलिस से भिड़ गए कांग्रेस नेताभी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।