राम के बाद फिर खूंखार बनेंगे रणबीर कपूर! इस मूवी की शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट

Published : Aug 21, 2026, 03:45 PM IST
ranbir kapoor

सार

‘रामायणम्’ में राम बनने के बाद रणबीर कपूर ‘एनिमल पार्क’ में फिर खूंखार अवतार में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मूवी की शूटिंग 2027 के आखिर में शुरू हो सकती है।

रणबीर कपूर की झोली में इन दिनों कई सीक्वल फिल्में हैं। 'रामायणम्' के बाद उनके पास 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'एनिमल पार्क' जैसी बड़ी फिल्में हैं। हालांकि, इन दोनों फिल्मों की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। दोनों ही फिल्मों को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि 'रामायणम्' के दूसरे पार्ट की शूटिंग पूरी करने के बाद रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन सवाल यह है कि 'एनिमल पार्क' की शूटिंग कब शुरू होगी? अब इसे लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

'एनिमल पार्क' की शूटिंग कब से होगी शुरू?

'एनिमल पार्क' को लेकर लंबे समय से फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर और संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी दी है। एनटीवी तेलुगु से बातचीत में प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि संदीप रेड्डी वांगा अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' पूरी करने के बाद करीब 6 महीने का ब्रेक लेंगे। इसके बाद दोनों 'एनिमल पार्क' के काम में जुटेंगे।

पहले 'स्पिरिट', फिर 'एनिमल पार्क' पर काम होगा शुरू?

संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अगर यह टाइमलाइन बरकरार रहती है, तो 'एनिमल पार्क' की शूटिंग 2027 के आखिर में शुरू होने की संभावना बनती है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से शूटिंग की ऑफिशियल तारीख या फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

'एनिमल पार्क' कब होगी रिलीज?

अगर 'एनिमल पार्क' की शूटिंग 2027 के आखिरी महीनों में शुरू होती है, तो फिल्म के बड़े पैमाने और पोस्ट-प्रोडक्शन को देखते हुए इसकी रिलीज 2028 के आखिर या 2029 में हो सकती है।

और पढ़ें: 2 बच्चों की मां श्वेता तिवारी के लिए दूल्हा ढूंढेंगी मल्लिका शेरवात, लड़के को लेकर कही ये बात

'एनिमल पार्क' में और खतरनाक होगा रणबीर का किरदार?

'एनिमल' के अंत में ही सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया गया था। फिल्म के क्लाइमैक्स में रणविजय के सामने उनके हमशक्ल अजीज का किरदार सामने आता है, जिसे भी रणबीर कपूर ने निभाया था। इसके बाद कहानी ने 'एनिमल पार्क' के लिए मजबूत आधार तैयार कर दिया था।

कब रिलीज हुई थी एनिमल मूवी?

साल 2023 में रिलीज हुई 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार रणविजय सिंह बलबीर ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी। उनके हिंसक और आक्रामक अंदाज को लेकर एक तरफ जहां फैंस ने खूब पसंद किया था।

और पढ़ें: 'रामायणम्' के बाद इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर, आलिया के साथ एक्स गर्लफ्रेंड भी आएगी नजर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं? बेबी बंप संग वायरल वीडियो, क्या सैफ अली खान संग प्लान किया 3rd बच्चा?
VIBE Teaser: वाइब टीजर ने किया लोटपोट, ‘पठान-टाइगर जाएंगे देश बचाने’, कब रिलीज होगी फिल्म?